कोर्ट मुंशी न्यायालयीन कार्य के साथ पुलिस के कार्यों मे भी करे सहयोग: एसपी
Dec 21 2019
ग्वालियर। पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में संचालनालय अभियोजन भोपाल के निर्देशानुसार जिला अभियोजन ग्वालियर द्वारा जिले के न्यायालयों में कार्यरत कोर्ट मुंशियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया किया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन द्वारा कार्यशाला में उपस्थित कोर्ट मुंशियों से कहा कि वह कोर्ट में उपस्थित रहकर भी पुलिस के कार्यों में सहयोग कर सकते हैं यदि न्यायालय परिसर में कोई असमाजिक तत्व या अपराधी पाया जाता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, इस प्रकार की सूचना देने वाले को पुलिस अधीक्षक ने ईनाम देने की घोषणा भी की है। कार्यशाला के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक, शहर पूर्व पंकज पाण्डे, जिला अभियोजन अधिकारी ग्वालियर अदुल नसीम खांन, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी अनिल मिश्रा, रामबाबू चतुर्वेदी, शिवाजी सिंह भदौरिया, रितेश गोयल तथा समस्त न्यायालय में पदस्थ कोर्ट मुंशी उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने कार्यशाला में उपस्थित कोर्ट मुंशियों से सुझाव भी मागें। इस दौरान कोर्ट मुंशी आर. 787 हरेन्द्र सिंह, पुलिस लाईन ग्वालियर द्वारा एक सुझाव दिया "या कि ''यदि एक प्रकरण में कई आरोपी है और यदि उसमें से कुछ आरोपी फरार है, तो ऐसे प्रकरण में दो पेशियों के उपरान्त शेष फरार आरोपियों के स्थाई वारण्ट माननीय न्यायालय से जारी कराने की प्रक्रिया की जावे तथा शेष का विचारण प्रारभ कर दिया जावे तो प्रकरण के निराकरण में गति आएगीÓÓ आरक्षक का सुझाव उाम पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उक्त आरक्षक को 500/-रूपये का नकद ईनाम देकर पुरुस्कृत किया गया। जिला अभियोजन ग्वालियर की ओर से कार्यशाला में उपस्थित पुलिस कर्मचारियों को एसपी ग्वालियर ने प्रमाण पत्र भी प्रदाय किये गये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









