योग को बनाएं अपना सबसे खास दोस्त- योगा टीचर पूनम यादव
Dec 21 2019
योग हमारे अस्तित्व को जीवित रखने के लिए बेहद जरुरी है. विशेषज्ञों द्वारा भी व्यस्त दिनचर्या में अपने शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग को ही एकमात्र साथी बताया जाता है. जानी मानी योगा इंस्ट्रक्टर पूनम यादव की मानें तो हममें से ज्यादातर लोग सिर्फ इंटरनेशनल योग डे वाले दिन ही शरीर को कष्ट देने की जहमत उठाते हैं, हालांकि अन्य दिनों में इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के बारे में बस सोचते ही रह जाते हैं. लेकिन दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रदुषण के स्तर में खुद को बचा कर रखने में योग हमारी भरपूर मदद करता है और इसे साइंटिफिक रूप से भी एक नहीं, कई बार सिद्ध किया जा चुका है.
अगर आप रोजाना दिनभर आलस और सुस्ती महसूस करते हैं और अब इसका असर आपके काम पर भी दिखने लगा है तो आपको थोड़ा सतर्क होने और कुछ योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की जरुरत है. यूट्यूब पर अपने योगा इंस्ट्रक्शंस के साथ लाखों लोगों को स्वस्थ्य दिनचर्या के प्रति जागरूक बना रही पूनम कुछ अहम योगासनों से आपकी डाइट, वेट और एनर्जी को मेंटेन रखने के बारे में बताती आई हैं. उनके मुताबिक, सूर्य नमस्कार और नोकासन जैसे अभ्यास आपके शरीर को दिनभर ऊर्जावान और एक्टिव रखने में मदद करते हैं. साथ ही वज्राशन जैसे आसन आपकी डाइट को दुरुस्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. हालांकि ये याद रखना जरुरी है कि योग के लिए नियमितता बेहद जरूरी है.
यदि वज्रासन की बात करें तो आयुर्वेद के अनुसार, हमारे शरीर में 90 प्रतिशत स्वास्थ्य समस्याएं पेट से जुड़ी होती है. इसलिए स्वस्थ रहने के लिए पेट के स्वास्थ्य को ध्यान रखना अहम है. इस आसन का अभ्यास करने से एब्डोमेन एरिया के सभी अंगों को स्ट्रेच करने में मदद मिलती है, जिससे ये एक्टिव रहते हैं और बेहतर तरीके से काम करते हैं. साथ ही पेट में मौजूद टॉक्सिन्स भी इस ट्विस्ट पोज़ को करने से बाहर निकल जाते हैं, जिससे कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती और आपका शरीर बेहतर तरीके से काम करता है.
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









