हजीरा रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

Dec 20 2019

ग्वालियर। शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव लोगों ने देखा। मृतक के मुंह में साफी फंसी हुई थी और पास ही शराब का क्वार्टर रखा हुआ था। घटना हजीरा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैक की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की शिना त नगर निगमकर्मी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पीएम हाउस पहुंचा दिया है। 
हजीरा थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह मार्निंग वॉक कर लौट रहे लोगों ने सूचना दी कि एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। साथ ही बताया कि मृतक के पैर कटे हुए हैं और उसके मुंह में साफी फंसी हुई है तथा ऊपर एक शराब का क्वार्टर भी रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में कुछ दस्तावेज मिले, जिनसे मृतक की पहचान नाकाचंद्रबदनी निवासी अखिलेश साहू (39) पुत्र अयोध्या प्रसाद साहू के रूप में हुई। साथ ही पता चला कि मृतक नगर निगम में वाहन चालक है और गुरूवार रात से लापता है। मामले की गंभीरता देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही एफएसएल अधिकारी विनोद ढीगरा भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पुलिस अफसरों का मानना है कि मामला संदिग्ध है और जिस तरह से मृतक के मुंह में साफी बंधी है, उससे हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। मौत की असल वजह पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी। 
मौके पर पहुंचे मृतक के भाई रवि राज का मानना है कि पैर कटने के बाद खून की मात्रा देखकर मानना है कि उसकी हत्या कर लाश को रेलवे ट्रैक पर डाला गया है। क्योंकि उसके मुंह से खून भी निकल रहा था। जबकि जिस स्थिति में शव मिला है, उससे मुंह से खून नहीं निकल सकता है। 
मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताय कि मृतक गुरूवार को घर से ड्यूटी के लिए निकला था, उसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। इसके बाद से ही उसकी तलाश कर रहे थे और मृतक का एक बेटा है।