गलन के बाद आज खिली धूप से मिली आंशिक राहत
Dec 20 2019
ग्वालियर। पिछले चार दिन के बाद शुक्रवार की सुबह मौसम साफ हुआ। सुबह सात बजे जब धूप खिली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली लेकिन पछुआ हवाओं के चलने से गलन पूरे दिन बरकरार रही। मौसम विभाग के अनुसार शाम होते ही ठंड अपना तेज असर दिखना शुरू करेगी। इधर सुबह से दोपहर तक नगर के बाहर कोहरे की चादर तनी रही। सुबह पड़ रहे कोहरे में वाहन पीली लाइट जलाकर गुजरते दे ो जा रहे हैं। आज भी यही स्थिति रही। हालांकि कोहरा सुबह दस बजे के बाद छंटना शुरू हो गया था। वहीं तेज हवा के साथ ठंड का प्रकोप सूरज निकलने से दिन में कम ही रहा है। कोहरा छंट जाने से लोगों ने राहत महसूस की। दिन में लोग धूप का आनंद लेने के लिए घरों के बाहर और छतों पर बैठे दिखाई देते रहे वहीं गांवों व क्षेत्र में मवेशी भी दोपहर बाद खूब उछल-कूद करते धूप का आनंद लेते दिखे। वहीं इसके पूर्व कड़ाके की ठंड के बाद के बाद निकली धूप मवेशियों के साथ लोगों को भी खूब भाई। पक्षियों का कलरव दिनभर गुंजायमान रहा।
रेल और सड़क परिवहन पर असर जारी इसी तरह ठंड का प्रभाव यातायात पर भी दिखाई पड़ा। नियमित समय से चलने वाली रोडवेज की गाडिय़ां भी देर से बस स्टैण्ड से गई। यहीं आलम रेलवे स्टेशनों का भी रहा, कई एक्सप्रेस व गाडिय़ां निर्धारित समय से घंटों लेटलतीफ संचालित होती रहीं। सर्दी के प्रभाव के कारण बस और रेल यात्रियों को अलाव के सामने बैठे दिखाई दिए। लोग ठंड से बचने के लिए स्वेटर के ऊपर सदरी व जैकेट पहनकर ही निकलना ठीक समझ रहे हैं।
वृद्धों और बच्चों के लिए धूप वरदान साबित हुई। कई दिनों से ठंड की मार झेल रहे लोगों को धूप काफी रास आई। रात में लोग घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। जरूरी काम से ही लोग शाम के बाद घरों से इधर-उधर निकल रहे हैं। शीतलहर चलना शुरू हो गई। इससे खिली हुई निकली धूप भी ठंड के एहसास को कम नही कर पाई। घरों के अंदर जहां गलन का एहसास रहा वहीं ठिठुरन भी बरकरार रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









