कलेक्टर निकले निरीक्षण करने जताई नाराजगी, की कार्रवाई

Dec 20 2019

ग्वालियर। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए कलेक्टर अब पूरे एक्शन में हैं और सुबह से हालात की हकीकत जानने सड़कों पर आ रहे हैं शुक्रवार को जब वह गोला का मंदिर इलाके में पहुंचे तो यहां मैन रोड के दोनों किनारों पर रेत और गिट्टी का बड़ा भंडारण तो किया ही जा रहा था साथ ही इसे बेचने का धंधा किया जा रहा था, जिससे गंदगी तो फैल ही रही थी साथ ही ट्रैक्टर आदि सड़क पर खड़े कर दिए जाने के कारण रोड भी जाम हो रहा था ऐसे में उन्होंने नाराजगी जताई और मौके पर ही खनिज अधिकारी को बुलाकर इनके खिलाफ कार्रवाई कराते हुए इनका सामान जब्त करने के आदेश दिए। इस दौरान एसपी नवनीत भसीन व निगमायुक्त संदीप माकिन भी उनके साथ थे। 
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को गोला का मंदिर में एक स्थान पर बैटरियों में डाले जाने वाले केमिकल एवं डिजिटल वाटर का भंडारण अत्याधिक मात्रा में मिला, जब इसे लेकर उन्होंने गोदाम संचालक से जानकारी मांगी तो वह बगलें झांकता दिखा जिस पर कलेक्टर ने कहा कि इस तरह के धंधे बंद करदो वरना अंदर कर दिए जाओगे। इसके बाद उन्होंने इस गोदाम को सील करवा दिया।
कलेक्टर ने काफी पहले यह आदेश जारी किया था कि किसी भी वाहन पर प्रेशर हॉर्न न लगाए जाएं, साथ ही पुलिस व एंबुलेंस वाले सायरन भी निजी वाहनों पर न लगाएं जाएं। शुक्रवार को जब वह निरीक्षण कर रहे थे कि दो लोग एक बाइक पर निकले जिसमें बेहद कान फोडूू हॉर्न लगे थे, इन्हें पुलिस ने रोक लिया और कलेक्टर के सामने ला खड़ा किया तो उनकी हवा निकल गई, वहीं एक चार पहिया वाहन भी पुलिस वाले हॉर्न का उपयोग कर रहा था इसे भी  पकड़ लिया गया। इस तरह के लगभग आधा दर्जन वाहनों को पकड़ा गया, पहले तो इन पर जुर्माना ठोका गया बाद में इनकेवाहनों से हॉर्न निकलवाकर यह समझाइश भी दी गई कि दोबारा ऐसा किया तो फिर कड़ी कार्रवाई होगी।                 
अवैध कब्जे से मुक्त कराई जमीन
कलेक्टर ने गोला का मंदिर क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर साफ  सफाई व्यवस्था को देखा तथा अवैध कब्जे से जमीन मुक्त करार्ई, अन्य जगह भी भूमि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही इसी क्षेत्र में जहां-जहां भी गंदगी पाई गई संबंधित भवन स्वामी को चेतावनी देकर उनसे स्वयं ही साफ  सफाई कराई गई। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर किशोर कान्याल एवं संबंधित एसडीएम व पुलिस अधिकारी सहित मु य समन्वयक अधिकारी सुशील कटारे उपायुक्त हसीन, खनिज विभाग के अधिकारी व टाउन एंड कंट्री प्लानिंग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।