गंदगी देखकर भड़के कलेक्टर लगाया 2-2 लाख का जुर्माना
Dec 19 2019
ग्वालियर। कलेक्टर अनुराग चौधरी, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन एवं नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने गुरुवार को प्रात: घने कोहरे के बीच हजीरा क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा मंगाराम बिस्किट फैक्ट्री के बाहर गंदगी पाए जाने पर उसके खिलाफ 2 लाख का जुर्माना करने की कार्यवाही की इसके साथी वही सामने ही एक मैकेनिक द्वारा गैरेज चलाया जा रहा है जिसमें उसने कई वाहन सड़क पर ही रख रखे हैं तथा गंदगी फैलाई जा रही है जिसके चलते उस पर भी 2 लाख का जुर्माना लगाया गया तथा वाहन जप्त करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान इसी रोड पर एक अव्यवस्थित पार्क को व्यवस्थित करने के निर्देश निगमायुक्त को दिए। इसके साथ ही मौके पर ही एक ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा रेत का परिवहन किया जा रहा था जिसे तत्काल जप्त कराकर संबंधित थाने में जमा कराया गया। इसके साथ ही गोले के मंदिर से मुरैना रोड पर जोधपुर मिष्ठान भंडार के पास संचालित हो रहे एक गैरेज संचालक द्वारा फुटपाथ पर ही 8 कंडम वाहन रख रखे थे जिन्हें जप्त कर गौशाला भिजवाया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर किशोर कन्याल एवं संबंधित एसडीएम व पुलिस अधिकारी सहित मु य समन्वयक अधिकारी सुशील कटारे उपायुक्त हसीन अ तर शिशिर श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मोहिते गार्डन से जप्त किया रेत का भंडारण एवं तीन डंपर व अन्य वाहन
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक व निगमायुक्त ने निरीक्षण के दौरान विनय नगर स्थित मोहिते गार्डन का निरीक्षण किया जहां पर भारी मात्रा में चंबल की रेत का भंडारण पाया गया। जिसके चलते कलेक्टर श्री चौधरी ने तत्काल खनिज अधिकारी को बुलाकर रेत के पूरे भंडारण को जप्त करने के निर्देश दिए साथ ही मौके पर ही खड़े तीन डंपर के साथ ही एक बिना नंबर की कार एवं मोटरसाइकिल भी जप्त कराई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलारी संचालक पर लगाया एक लाख रुपए का जुर्माना
हजीरा क्षेत्र में कलारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलारी पर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोतल का पानी के पाउच बिखरे हुए पाए गए। जिसको लेकर कलारी संचालक पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया तथा कलारी पर रखे पाउच , बीड़ी, सिगरेट गुटखा आदि की होली जलवाई। इसके साथ ही वही रोड पर निकल रहे एक पानी पाउच के वाहन को रोककर उसे जप्त करने की कार्रवाई की।
निरीक्षण के दौरान हजीरा चौराहे पर बन रही एक बहुमंजिला इमारत को देखकर कलेक्टर श्री चौधरी ने इमारत की परमिशन की जांच करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिएद्य साथ ही टाउन एंड कंट्री प्लानिंग को भी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
युवाओं ने लिया आई लव ग्वालियर का संकल्प
निरीक्षण के दौरान कलेक्टरअनुराग चौधरी पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन एवं नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन सहित अन्य अधिकारी हजीरा स्थित मनोरंजन आलय मैदान पर पहुंचे जहां बड़ी सं या में युवा क्रिकेट सहित अन्य खेल खेल रहे थे जिसके चलते अधिकारियों ने युवाओं को एकत्र कर उन सभी को आई लव ग्वालियर की शपथ दिलाई तथा सभी से आग्रह किया कि वह स्वम ग्वालियर में अपना सक्रिय योगदान दें। इसके साथ ही सभी अधिकारियों ने मैदान में उपस्थित सभी युवाओं के साथ फोटो भी खिंचाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









