व्यापारी लापता

Dec 19 2019

ग्वालियर। घर से दुकान के लिए निकला एक व्यापारी लापता हो गया। घटना कंपू थाना क्षेत्र के नि बालकर की गोठ क्रमांक दो की है। व्यापारी के लापता होने का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर व्यापारी की तलाश शुरू कर दी है। कंपू थाना क्षेत्र के नि बालकर की गोठ निवासी विनोद अग्रवाल पुत्र जेपी अग्रवाल व्यवसायी हैं और उनकी नया बाजार में जगदीश स्टेशनरी के नाम से शॉप है। वह घर से दुकान पर जाने की कह कर निकले थे और उसके बाद वापस नहीं आए। व्यापारी के वापस नहीं आने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन उनका कहीं पर भी पता नहीं चला। व्यापारी का पता न चलने पर परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।