नगर निगम 11 स्थानों पर जलवाती है अलाव

Dec 19 2019

ग्वालियर। शहर में सर्दी के मौसम के साथ ही अलाव जलाने की प्रक्रिया नगर निगम द्वारा शुरु कर दी जाती है, लेकिन विसंगति यह है कि दशकों पहले अंग्रेजी हुकूमत के समय जो स्थान तय किए गए थे उनमें से इजाफा नहीं हुआ, जबकि शहर की जनसं या और आकार कई गुना बढ़ गया। निगम द्वारा शहर के कुल 11 स्थानों पर अलाव जलाए जाते हैं और इस साल भी बुधवार से इन्हें निर्धारित चौराहों पर जलाना शुरु कर दिया गया है। यह मध्य जनवरी तक जारी रहेगा।
शहर में कुल 11 स्थानों पर अलाव जलाए जाते हैं, इनमें महाराज बाड़ा, फूलबाग चौराहा, अचलेश्वर मंदिर, जेएएच अस्पताल, शिंदे की छावनी चौराहा, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, बारादरी चौराहा, अग्रसेन चौराहा मुरार व हजीरा चौराहा शामिल हैं।
अलाव जलाने की जि मेदारी नगर निगम के पार्क विभाग के पास है। हर रोज अलाव जलाने पर 15 क्विंटल के लगभग लकडिय़ां खर्च होती हैं। इनका बंदोबस्त निगम अपनी ओर से करता है, यह लकड़ी खरीदी नहीं जाती, बल्कि वह होती है जिन्हें निगम सीमा में किसी तरह से हुई पेड़ों की कटाई या फिर अन्य किसी कारण से पेड़ के टूट जाने पर मिलती हैं।