18 माह की जगह 8 माह में बनकर तैयार हो गई ईवीएम बिल्डिंग

Dec 19 2019

ग्वालियर। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग की विशेष शाखा पीआईयू ने निर्माण के क्षेत्र में कीर्तिमान रचते हुए ग्वालियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास ईवीएम बिल्ंिडग का निर्माण बेहद कम समय में मात्र 8 महीने में पूरा कर दिया है। चुनाव में उपयोग होने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के रख-रखाव के लिये इस बिल्ंिडग का निर्माण किया गया है। इस पर करीब 4 करोड़ की लागत आई है। 30 दिस बर तक बिल्ंिडग के बाहर सड़क का काम पूरा होने के बाद इसे प्रशासन के सुपुर्द कर दिया जायेगा। 
पीआईयू के ग्वालियर क्षेत्र के प्रभारी बीसी अटवाल का कहना है कि यह निर्माण हमारे लिये बड़ी उपलब्धि का इसके लिये निर्माण कर्ता एजेंसी सियाराम शर्मा ने बेहद तेजी से काम करते हुए समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा किया है। इस निर्माण के लिये चुनाव आयोग द्वारा विभाग को भुगतान किया गया था। इसके बाद से ही तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा था। समय सीमा 18 महीने की तय की गयी थी। मगर निर्माण एजेंसी ने मात्र 8 महीने में ही कार्य को पूरा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के समारोह में निर्माण एजेंसी को स मानित किया जाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया है।
श्री अटवाल का कहना है कि मुझसे पूर्व के अधिकारियों ने भी इसके निर्माण पर विशेष जोर दिया था। मेरे ग्वालियर में आने के बाद इसके काम में तेजी लायी गयी। इसके फलस्वरूप कार्य समय सीमा से पहले पूरा कर लिया गया। कुछ ही दिन का सड़क का कार्य शेष रह गया है जिसे पूरा होने के बाद 30 दिस बर तक इमारत को प्रशासन को सुपुर्द कर दिया जायेगा। पीआईयू द्वारा ग्वालियर में 1000 बिस्तर के अस्पताल का निर्माण भी किया जा रहा है जो फंड की कमी की वजह से अभी रुक गया है।