सुबह मैरिज गार्डन, शाम को पारस जैन के घर की तुड़ाई
Dec 19 2019
ग्वालियर। ग्वालियर में एंटी माफिया मुहिम के तहत जिला प्रशासन व नगर निगम के संयुक्त अभियान में गुरुवार को दिन भर में करीब 150 करोड़ की शासकीय भूमि मुक्त कराई गई। प्रशासन की टीम कलेक्टर अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सुबह सबसे पहले गोला का मंदिर पर पहुंची यहां जेबी मंघाराम फैक्ट्री के सामने सड़क किनारे की 100 करोड़ कीमत की 7 बीघा जमीन पर भूमि माफिया ने कब्जा कर लिया था। यहां मैरिज गार्डन बनाया, गैरिज खोला और मिठाई की दुकान भी किराये पर दे दी थी। प्रशासन ने सभी को तोड़कर भूमि को मुक्त कराया। शाम को मुहिम के तहत शहर के बड़े भू माफिया माने जाने वाले चेंबर ऑफ कामर्स के उपाध्यक्ष पारस जैन के मुरार स्थित बड़े मकान की तोडफ़ोड़ शुरू की। बताया जाता है कि व्यापारी बनकर माफिया का काम कर रहे पारस जैन ने शहर में कई जगह सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। प्रशासन की टीम ने इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर अवैध रेत भंडारण तथा शराब माफिया के खिलाफ भी कार्यवाही की।
कलेक्टर अनुराग चौधरी का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप किसी भी तरह का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि शहर में चलने पर तुरंत सूचना एंटी माफिया सेल को दें।
गुरुवार को पुलिस का बल कॉस्मोवैली तक पहुंच गया था। इस रिहायशी इलाके की कुछ इमारत सरकारी जमीन पर खड़ी हो गईं हैं और इन्हें तोडऩे के लिए नोटिस पहले ही दिया जा चुका था। वहीं सूत्रों ने कहा कि शहर ही नहीं शहर के बाहरी छोरों पर स्थित सरकारी जमीन खा जाने वाले माफियाओं को भी सरकारी जमीन से खदेडऩे का प्लान प्रशासन ने बनाया है। इसकी शुरुआत न्यू सिटी सेंटर से हो चुकी है और सरकारी मुहिम जलालपुर की ओर रुख करने वाली है। जलालपुर में सक्रिय इन भूमाफियाओं से हथियार लाइसेंस पहले ही रद्द किए जा चुके हैं। यह माफिया जलालपुर में सरकारी जमीन पर फॉर्म हाउस और प्लाट काट चुके हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









