संत आशाराम बापू आश्रम 25 को तुलसी दिवस मनायेगा

Dec 18 2019

ग्वालियर। संत आशा राम बापू की प्रेरणा से देश भर में 25 दिसंबर को मनाये जा रहे तुलसी पूजन दिवस की श्रंखला में ग्वालियर के भी एक लाख परिवारों को गाय के गोबर से निर्मित गमलों से युक्त तुलसी के पौधों का वितरण किया जायेगा। 
संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के संचालक अनिल भाई योग वेदांत समिति अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा महिला उत्थान मंडल अध्यक्ष श्रीमती निर्मला तोमर ने पत्रकारों को बताया कि इन पौधों को वितरण का उददेश्य प्रदूषण मुक्त प्राणवायु मानव जाति तक पहुंचे हरेक व्यक्ति निरोगी एवं दीर्घायु जीवन जिये इस पवित्र उददेश्य को लेकर बापू ने वर्ष 2014 से क्रिसमस डे की जगह 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस को मनाने का निर्णय लिया। उसके बाद से भारत वर्ष में तुलसी दिवस मनाते चले आ रहे हैं। इसी क्रम में शहर भर के गली मोहल्लों में क्षेत्रवार दीनदयाल नगर, मुरार, लश्कर एवं ग्वालियर में तय शुदा कार्यक्रम के तहत हरिनाम संकीर्तन के साथ तुलसी के पौधे घर-घर मेंं वितरित किये जायेंगे। ताकि 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस उल्लासपूर्वक मनाया जा सके। इस तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम में योग वेदान्त सेवा समिति, महिला उत्थान मंडल, युवा सेवा संघ के उत्साही सेवादार सक्रिय भागीदारी कर एक लाख परिवारों के साथ 25 दिसंबर को मनायेंगे। 
संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के मीडिया प्रभारी बलवीर सिंह परमार, युवा सेवा संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह तोमर ने सभी नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है।