सांस्कृतिक रैली के साथ शुरू हुआ युवा उत्सव
Dec 18 2019
ग्वालियर। जीवाजी विश्व विद्यालय ग्वालियर में पांच दिवसीय मध्य क्षेत्रीय युवा उत्सव का शुभारंभ सांस्कृतिक रैली के साथ हुआ। पांच दिनों तक चलने वाले इस युवा उत्सव में विभिन्न विश्व विद्यालयों से आए छात्र-छात्राएं अपनी प्रस्तुति देंगीं। उक्त जानकारी पत्रकारों को देते हुए जीवाजी विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. केशव सिंह गुर्जर, डॉ. चन्द्रप्रताप सिंह सिकरवार, डॉ. मीना श्रीवास्तव ने बताया कि युवा उत्सव आज सांस्कृतिक रैली के साथ शुरू हुआ। इसका शुभारंभ जीवाजी विवि की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला हरी झंडी दिखाकर किया। रैली पर्यटन भवन से शुरू होकर विवेकानंद उद्यान पहुंची। रैली के बाद मु य समारोह शुरू होगा। युवा उत्सव में ग्वालियर के संभागायुक्त एमबी ओझा, ग्वालियर रेंज के एडीजी राजाबाबू सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसमें मध्य क्षेत्र के सभी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस युवा उत्सव में 27 विभिन्न विधाओं के लिए लगभग 25 विवि के 1500 प्रतिभागी भाग लेने आए हैं। डॉ. गुर्जर ने बताया कि एआईयू ने इस युवा उत्सव के लिए 20 सदस्यीय जूरी भी बनाई है। जो स्पर्धाओं पर निगाह रखेगी। डॉ. गुर्जर ने बताया कि युवा उत्सव 22 दिसंबर तक चलेगा। उन्होने बताया कि जिला एवं पुलिस प्रशासन से हुई चर्चा के बाद इन पांचों दिनों के लिए एक महिला थाना भी जीवाजी विवि परिसर में बनाया गया है जिससे बाहर से आने वाले किसी भी प्रतिभागी को कोई परेशानी ना हो।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









