पंडित विद्याधर व्यास राष्ट्रीय तानसेन स मान से अलंकृत

Dec 18 2019

ग्वालियर। शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में दुनियाभर में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय तानसेन समारोह का मंगलवार देर रात भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ। हजीरा स्थित संगीत सम्राट तानसेन की समाधि स्थल पर सूर्य मंदिर की आभा से दमकते मंच पर आयोजित इस समारोह में कार्यक्रम की मु य अतिथि प्रदेश की संस्कृति मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधौ ने ग्वालियर घराने के मूर्धन्य गायक पं. विद्याधर व्यास को वर्ष 2019 के तानसेन स मान से अलंकृत किया। वहीं कर्नाटक की नाट्य संस्था नील कंठेश्वर नाट्य सेवा संघ (निनासम हेग्गोडु ) के डायरेक्टर के वेंकटेश एवं सचिव एन नारायण भट्ट को राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर स मान से विभूषित किया। 
इस अवसर पर संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव पंकज राग, संभागीय आयुक्त एम बी ओझा, कलेक्टर अनुराग चौधरी, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, सभापति नगर निगम  राकेश माहौर, नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन, उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निर्देशक अखिलेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। 
तानसेन समारोह को संबोधित करते हुए संस्कृति मंत्री डॉ साधौ ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार मु यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में कला संस्कृति को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आज तकनीकी का युग है लेकिन हमें बर्तमान पीढ़ी को अपनी जड़ों परंपराओं और संस्कारों से रूबरू कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता हमारी भारतीय संस्कृति का मूल स्वभाव रहा है। उन्होंने कहा कि आज पंडित विद्याधर व्यास जी और निनासम का स मान करके वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहीं हैं। उन्होंने स मानित कलाकारों को मु यमंत्री कमलनाथ व अपनी ओर से शुभकामनाएं भी दी।
ग्वालियर संगीत का श्रेष्ठ घराना : पं. व्यास
इस अवसर पर तानसेन समारोह से स मानित पं. विद्याधर व्यास ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा तानसेन स मान मिलने पर वे खुद को गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं। वास्तव में ये ग्वालियर घराने की उस सुदीर्घ परंपरा का स मान है जो विष्णु दिग बर पलुस्कर से होती हुई हम तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि कला को अगली पीढ़ी में संप्रेषित करना बहुत जरूरी है। ग्वालियर घराने में ये काम हो रहा है। ग्वालियर याल गायकी परंपरा का सबसे पुराना घराना है। उन्होंने उ मीद जताई कि ग्वालियर घराने की ये परंपरा आगे भी जारी रहेगी। इस स मान से उन्हें आगे जाने की भी प्रेरणा मिलेगी।