अंचल में कड़ाके की ठंड, शहरवासी ठिठुरे
Dec 18 2019
ग्वालियर। सर्दी के सितम ने सारे शहर को ठिठुराकर रख दिया हालात यह हैं कि पारा गिरकर मात्र 5.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। लोग घरों में रहकर भी ठंड और गलाव से परेशान हैं। जहां तेज शीतलहर दिन में गर्म कपड़ों के भीतर घुसकर हड्डियों तक को कंपा रही है, वहीं रात को रजाई के भीतर भी सर्दी दूर नहीं हो रही। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन रोज हालात और बिगड़ेंगे, वहीं 20 दिसंबर के बाद ओले गिरने की भी संभावना है।
आज फिर सूरज के दर्शन न होने के कारण लोगों में सर्दी का भय कायम रहा, वहीं कोहरा और दस किलोमीटर प्रतिघंटा की र तार से चल रहीं तेज सर्द हवा ने फिर लोगों को घरों के भीतर दुबके रहने पर मजबूर कर दिया। दोपहर से कुछ पहले ही जनजीवन कुछ सामान्य हुआ। इश दौरान भी लोग बाहर तो निकले, लेकिन जरूरी काम निबटाकर घर का रास्ता पकड़ लिया। फिर सुबह से जगह-जगह अलाव ने स्थान बना लिया।
आने वाले तीन से चार दिन तक हालात ऐसे ही बने रहने वाले हैं। बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। वहीं पारा अभी और गिरेगा, इसके पीछे मु य कारण यह है कि उत्तर भारत में बर्फबारी का सिलसिला और बढ़ा है, वहीं पूर्वोत्तर से आने वाली सर्द हवा वातावरण को और अधिक ठंडा कर रही है। इसके बाद ओले गिरने की भी संभावना बढ़ी है।
जहां न्यूनतम पारा अब तक के सबसे कम स्तर पर आकर 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1 डिग्र्सा सेल्सियस कम था। आद्रता 86 प्रतिशत रही जो कि सामान्य से 12 प्रतिशत अधिक थी। सुबह पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









