डंपर ने महिला को कुचला
Dec 17 2019
ग्वालियर। बहन की बेटी की शादी से वापस लौट कर आ रही महिला को तेज र तार डंपर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए कुचल दिया। घटना मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव हाइवे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्ती में लेकर मृतका के शव को पीएम हाउस पहुंचाया।
पिछोर निवासी असगर पुत्र शैली शाह प्रायवेट जॉब करते है। उनकी पत्नी शहनाज खान की बहन की बेटी की शादी का कार्यक्रम गोहद में था। शादी में शामिल होने के लिए शहनाज अपने पति असगर, देवर चांद खान और बड़ी बहन के पति निसार खान के साथ बाइक से आई थी। शादी का कार्यक्रम होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। जब वे बड़ागांव हाइवे पर पहुंचे तो शहनाज खान दिशा मैदान के लिए सड़क किनारे गई थी और जब वह वापस बाइक की तरफ आ रही थी तो तेज र तार आ रहे डंपर क्रमांक एमपी 07 जीए 5616 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शहनाज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी वाहन को जब्ती में लेकर मृतका को पीएम हाउस भिजवा दिया है। हादसे के समय आरोपी वाहन चालक काफी तेज गति से था और शहनाज खा को टक्कर मारने के बाद कई फीट तक घसीटता ले गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









