रेलवे क्रॉसिंग की एंगलों से टकराने से ऑटो चालक की मौत

Dec 17 2019

ग्वालियर। मंगलवार को बहोड़ापुर थाना के ठीक सामने रेलवे क्रॉसिंग के लगे एंगलों से एक ऑटो भिड़ गया। युवा चालक अंदर फ ंसा रहा, लेकिन बहोड़ापुर थाना पुलिस के जवानों ने यह नजारा देखकर भी उसकी कोई मदद नहीं की और वे थाने के अंदर ही चहलकदमी करते रहे। नतीजा लोगों की लापरवाही के कारण उसकी अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। अगर पुलिस मानवता का परिचय देती तो एक युवा की जान बच सकती थी।
जानकारी के अनुसार सुबह के समय आशीष गौड़ उम्र 22 वर्ष पुत्र नत्थीलाल हाल निवास मोतीझील स्थित उपाध्याय कॉलोनी ल बे समय यहां रह रहा था। उसके पास स्वयं का ऑटो था। वह स्टैंड पर आने के लिए ऑटो एमपी07आरए-0161 से घर से निकला। जैसे ही वह बहोड़ापुर थाना के ठीक सामने आया तो उसका ऑटो से नियंत्रण हट गया और वह छोटी लाइन के रेलवे टे्रक पर बने पुराने निकले लेाहे के एंगलों से तेज गति से टकरा गया। बताया जाता है कि हादसा इतना भंयकर था कि  लोहे के एंगल उसके शरीर के अंदर प्रवेश कर गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही हादसा हुआ तो काफी देर तक कोई भी उसकी मदद के लिए आग नहीं आया। वहीं पुलिस थाने से भी किसी ने मदद के लिए हि मत नहीं दिखाई। आशीष वहीं उसी अवस्था में था। इतने में ही मोतीझील का रहने वाला एक परिचित वहां से निकला तो वह घायल को ऑटो में ही जयारोग्य अस्पताल में ले गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जहां डॉटरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
काफी देर ऑटो में फ ंसा रहने के कारण आशीष की सांसे कम हो रही थीं और उसका रक्त भी लगातार बह रहा था। वाहन चालक देखकर आगे बढ़ रहे थे, किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। इधर पुलिस चाहती तो उसे तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था कर सकती थी, लेकिन बहोड़ापुर थाना के जवानों ने मदद करने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाई।