विजय दिवस भारतीय सेना का अद य साहस: आर.पी. यादव
Dec 17 2019
ग्वालियर। चार दिनों के युद्ध में दुश्मनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देना भारतीय सेना का अद य साहस है। 12 दिस बर 1971 से 16 दिस बर 1971 बीच पाकिस्तान से हुये युद्ध में घुटने बल खड़ा कर देना ही हमारा विजय दिवस है। जिसे हम 16 दिस बर को मनाते हैं। यह बात आर.पी. यादव ने माधव महाविद्यालय में व्या यान के दौरान कही। यह कार्यक्रम एन.सी.सी. द्वारा विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया जिसमें मु य अतिथि सुबेदार मेजर आर.पी. यादव 8 एम.पी. बटालियन ग्वालियर, बी.एच.एम. बी.के. सिंह, अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मनोज चतुर्वेदी माधव महाविद्यालय, डॉ. के.के. कल्याणकर वरिष्ठ क्रीडा अधिकारी एवं ले िटनेंट डॉ. दिनेश सिंह कुशवाह, एन.सी.सी. अधिकारी माधव महाविद्यालय उपस्थित थे।
सुबेदार मेजर यादव ने कहा कि भारतीय सेना दुश्मनों के दाँत खट्टे करने के लिए विश्व में जानी जाती है। जब हमारा पडोसी देश हमसे गुस्ताकी करता है तो उसका मुँहतोड जवाब तुरंत भारतीय सेना द्वारा दे दिया जाता है जिससे वह भविष्य में इस प्रकार का दुस्साहस करने का सोच भी नहीं सकता।
डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि छात्रों को एन.सी.सी. अवश्य लेना चाहिए। यह एन.सी.सी. देश के रक्षा की सेकण्ड लाईन मानी जाती है और आवश्यकता पडऩे पर देश की रक्षा में इन कैडिटों का भी उपयोग किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिनेश सिंह कुशवाह व आभार प्रो. दीपक शिंदे ने किया।
कार्यक्रम में हवलदार सुभाष, चेतन सोनी, रासयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, एस.यू.ओ. सत्यम तोमर, यू.ओ. रंजीत कुमार, संदीप दांगी, शिववीर सिंह, आशीष प्रताप, सूरज जाटव सहित दो सैकड़ा कैडिट स िमलित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









