डॉ. सिकरवार ने हरीशंकरपुरम में किया सीसी रोड का भूमिपूजन
Dec 17 2019
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने मु य अतिथि के रूप में नगर निगम वार्ड क्रमांक 58 में ग्लोरी स्कूल के पास हरीशंकरपुरम बी-ब्लॉक में सी.सी. रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। सी.सी. रोड निर्माण कार्य क्षेत्रीय पार्शद श्रीमती वंदना सतीष यादव की मौलिक निधि करीब 11 लाख रूपये की लागत से किया जायेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन ने की। कार्यक्रम में मु य रूप से सतीष यादव, दिनेश शर्मा, मनोज अडवानी, प्रदीप गर्ग, मुकेश गुप्ता, महेष गुप्ता, नवदीप सक्सेना, हिमांशु कीकन, कमल शर्मा आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम के मु य अतिथि डॉ. सिकरवार ने कहा कि यहां क्षेत्र शहर के विकसित क्षेत्रों की सूची में आता है, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती वंदना सतीश यादव ने क्षेत्रवासियों को किसी भी तरह की परेशानी से दूर रखा है। डॉ. सिकरवार ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास व प्रगति ही मेरा लक्ष्य है। विकास कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए मैं हर समय खड़ा हुआ हूं। समस्या के निदान के लिए तथा जनता को बुनियादी सुविधा दिलाये जाने के लिए हर स्तर तक संघर्ष करूंगा। डॉ. सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र में जो भी विकास कार्य किया जाएगा, वो जनता से विचार-विमर्श कर उनकी आवश्यकतानुसार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। डॉ. सिकरवार ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की कोई भी समस्या मेरे सामने आयेगी उसे तत्परता से हल करवाया जायेगा। डॉ. सिकरवार ने कहा कि सी.सी. रोड की मांग क्षेत्रीय जनता द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोताहीं नहीं बरती जायेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









