बीएसएफ टेकनपुर में हुआ दीक्षांत परेड का आयोजन
Dec 17 2019
ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल अकादमी में उत्तर प्रदेश पुलिस व पीएसी बैच नंबर एक एवं 2 सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल के 130 प्रशिक्षार्थियों की दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन किया गया। म ुय अतिथि के रूप में अतिरिक्त महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर मुकुल गोयल ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। अगवानी आई.के.मेहता महानिरीक्षक सहयाक प्रशिक्षण केन्द्र टेकनपुर ने की। इस आयोजन में राजा श्रीवास्तव, अतिरिक्त महानिदेशक पीटीसी सीतापुर उारप्रदेश, रामअवतार महानिरीक्षक सीमासुरक्षा बल टेकनपुर तथा उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी के कई वरिष्ठ अधिकारी विशिष्ठ अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। प्रशिक्षार्थियों को सहयाक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर के तथा उत्तरप्रदेश पुलिस व पीएसी के अनुदेशकों द्वारा संयुक्त रूप से आउटडोर विषय जैसे फिजीकल टे्रनिंग, इन्डूरेंस ड्रिल, हथियारों की सिंलाई, फायरिंग, खेलकूद और इन्डोर विषय जैसे भारतीय संविधान, शासकीय सेवा से संबंधित विभिन्न नियमों का प्रशिक्षण दिया गया। इन 130 नव आरक्षकों को 28 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण देकर एक सामान्य जन से कुशल व प्रशिक्षित पुलिस कान्स्टेबल के रूप में ढाल दिया है। नव आरक्षकों का प्रदर्शन, जोश देखने लायक था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









