ब्रह्मा बाबा की जयंती को आध्यात्मिक सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया
Dec 16 2019
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 143 वीं जयंती समारोह आध्यात्मिक सशक्तिकरण दिवस के रूप में स्थानीय सेवा कें द्र माधवगंज लश्कर ग्वालियर में मनाया गया। कार्यक्रम में मु य रूप
से ब्रह्माकुमारीज लश्कर सेवा केंद्र कि डॉ. गुरुचरण भाई, बीके लक्ष्मी बहन,ज्योति बहन, पवन भाई सहित संस्थान से जुड़े सैकड़ों भाई उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुंभारभ में राजयोगिनी आदर्श दीदी ने ब्रह्मा बाबा के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रह्लाद भाई ने सभी को संबोधित करते हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कि स्थापना के वारे विस्तार सभी को बताया साथ ही सभी को अपने अन्दर कि बुराइयाँ छोडऩे का संकल्प कराया और मेडिटेशन (ध्यान) की अनुभूति भी कराई साथ ही ब्रह्मा बाबा के जीवन पर आधारित एक फिल्म सभी को दिखाई गई। रिया ने ब्रह्मा बाबा की विशेषताओ को कविता के माध्यम से सुनाया।
इसके साथ ही तानसेन नगर सेवाकेंद्र द्वारा वार्ड में एक स्वच्छता का सन्देश देने हेतु स्वच्छता पैदल रैली निकाली और घर-घर फूल देकर सभी को अपने घर का कचरा नगर निगम कि गाडी में डालने को कहा इस अवसर पर वार्ड 12 में झंडी दिखाकर पैदल रैली का शुंभारभ किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









