युवा उत्सव का उद्घाटन समारोह मल्टी आर्ट कन्वेंशन सेंटर के बजाय विवेकानंदन उद्यान में होगा
Dec 16 2019
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में होने वाले युवा उत्सव में बतौर मु य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होने वाले थे लेकिन महामहिम की यात्रा का प्रोग्राम नहीं आने यात्रा की असमंजस की स्थति को कुलपति ने साफ कर दिया है क्योंकि अटलबिहारी बाजपेयी मल्टी आर्ट कन्वेंशन सेंटर के बाहर गेट पर ताला डाल दिया गया है। मल्टी आर्ट परिसर में प्रवेश की मनाही कर दी गयी है।
सेन्ट्रल जोन युवा उत्सव 2019 को अब जीवाजी विश्वविद्यालय के विवेकानंद उद्यान में आयोजित किया जायेगा। मंच पर ग्रेनाइट का काम करने वाले ठेकेदार शेखर ने बताया कि रविवार की शाम से विवेकानंद उद्यान के मंच पर ग्रेनाइट लगाने का काम शुरू हो गया है जो जल्द ही पूर्ण हो जायेगा। देशभर की 125 विश्वविद्यालय के लगभग 2500 से 3000 छात्र-छात्रायें युवा उत्सव में शामिल होने के लिये आ रहे हैं। अगर यह कार्यक्रम मल्टी आर्ट कन्वेंशन सेंटर में किया जाता तो विश्वविद्यालय को लगभग 5 लाख रूपये का फायदा होता। विवेकानंद उद्यान में लाइट टैंट, साउण्ड पर अतिरिक्त खर्च आयेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









