अच्छेलाल को रोजगार श्ुारू करने के लिए कुर्सी भेंट की
Dec 16 2019
ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से अच्छेलाल निवासी कबीर कॉलोनी को नाई की कुर्सी द्वारिकाधीश मंदिर थाटीपुर पर न्यास के अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने भेंट की। अच्छेलाल पेशे से नाई का कार्य करते है, लेकिन कुर्सी न होने के कारण वह अपना कार्य नही कर पा रहे थे। कार्य न करने के कारण अच्छेलाल को अपने परिवार का भरण-पोषण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा था। इस बात की जानकारी जब डॉ. सिकरवार को मिली तो वह तुरन्त ही अच्छेलाल से मिले और उन्हे कार्य करने के लिए नाई की कुर्सी भेेंट की। कुर्सी भेंट करते हुये डॉ. सिकरवार ने कहा कि न्यास हर उस व्यक्ति की मदद करता है, जिसमें कार्य करने की लगन और प्रतिभा हो। डॉ. सिकरवार ने कहा कि न्यास का हर संभव प्रयास रहता है कि गरीब, पीडित, शोशित वर्ग की भलाई के लिए अग्रणी भूमिका निभाई जाये और उसमें न्यास भी सफल रहा है। जब भी इन वर्गों को चाहे पारिवारिक विवाह का कार्यक्रम हो, चाहे बीमार पीडित हो सभी वर्गों का सहयोग किया जा रहा है। हमारी संस्था गरीबों की भलाई करने में कभी पीछे नहीं रहती है। कुर्सी मिलने के बाद अच्छेलाल ने डॉ. सिकरवार को धन्यवाद ज्ञापित किया। कुर्सी भेंट करते हुये डॉ. सिकरवार के साथ प्रमोद जैन, पार्शद पुरूशोत्तम टमोटिया, शिवराम जाटव, नरेन्द्र सिकरवार, हिमांशु कीकन, गौतम जाटव, बंटी जाटव, शौकीन, लल्ला, प्रमोट जाटव, सुंदर प्रजापति एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









