श्री बांके बिहारी प्रकट उत्सव आज, भजन संध्या का होगा आयोजन
Dec 15 2019
ग्वालियर। श्री बांके बिहारी भक्त मंडल द्वारा चतुर्थ श्री बांके बिहारी प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष में एक भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। इस भजन संध्या में ब्रिज रस अनुरागी पूर्णिमा पूनम, बरसाना द्वारा श्री राधा रानी एवं श्री बांके बिहारी के भजनों द्वारा अपने श्रोताओं को वृंदावन एवं बरसाना के दर्शन कराएंगी। पत्रकारों से चर्चा करते हुये समिति के सदस्यों ने बताया कि भजन संध्या में बरसाना मंदिर के गुसाई जी एवं ग्वालियर अंचल के शीतल हृदय के संत दंदरौआ धाम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री राम दास जी महाराज दंदरौआ सरकार भजन संध्या में शिरकत करेंगे। वहीं ग्वालियर के अतुल पारीक व सतीश कौशिक भी भक्तजनों को अपने भजनों से आनंदित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन शिरीष गुप्ता गुड्डू भैया करेंगे। आयोजक समिति के प्रबल प्रताप सिंह तोमर (रघु भैया) आदित्य अरोरा सरमन अग्रवाल आकाश गोयल अमित गुप्ता वीरेंद्र मदान बंटी शर्मा एवं मीडिया प्रभारी राजू पंडित ने बताया की भजन संध्या का कार्यक्रम आज 16 दिसंबर सोमवार को शाम 7-00 बजे से जीवाजी क्लब में होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









