अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जनचेतना यात्रा प्रारंभ

Dec 15 2019

ग्वालियर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने रविवार फूलबाग चौराहे से जन चेतना यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा  पूरे प्रदेश में नशा मुक्त समाज, बेटी सुरक्षा, बेटी बढ़ाओ बेटी बचाओ, पर्यावरण स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए प्रदेश के समस्त जिलो में जाएगी। चेतना यात्रा का शुभारंभ  पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने हरी झंडी दिखा कर किया। यह चेतना यात्रा जितेंद्र शर्मा के नेतत्व में निकाली जा रही है।  चेतना यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने कहा कि ब्राह्मण महासभा द्वारा किये जा रहे समस्त कार्य सराहनीय है फिर चाहे वो प्रदेश व्यापी नशा मुक्ति अभियान हो, बेटी सुरक्षा के प्रति लोगो को जागरूक करने से हो या फिर पर्यावरण संरक्षण को लेकर के हो ब्राह्मण महासभा हमेशा ही ऐसे सराहनीय कार्य करता रहा है।  ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित इस यात्रा के शुभारंभ के मौके पर ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं केडी सोनकिया ने बताया कि यह यात्रा पूरे प्रदेश में एक जागरूकता संदेश के साथ चालू की गई है। इस यात्रा को पं जितेंद्र शर्मा द्वारा पूरे प्रदेश में जागरूकता संदेश देकर के 13 जनवरी को समापन किया जाएगा।