स्वच्छता पखवाड़े का समापन

Dec 15 2019

 ग्वालियर। 3एम पी नेवल यूनिट एनसीसी ग्वालियर के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन संजय चाम्बियाल के निर्देशानुसार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 मुरार के नेवल कैडेटों ने 1 दिसंबर से 15 दिसंबर 2019 तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन टीओ मुकेश शर्मा के नेतृत्व में किया। जिसके अंतर्गत स्वच्छता हेतु जन जागरूकता रैली,पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने हेतु पॉलीथिन एकत्रित करने के साथ -साथ   हेंड वाश डे का आयोजन किया। स्वच्छता पखबाड़े के समापन पर 15 दिसंबर 2019 को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 32 कैडेटों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में क्रमश: धीरज कोमर, पीयूष सिंह तथा मोहित मंडेलिया ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एस ओ धर्मपाल सिंह एवं एस ओ प्रदीप सिंह उपस्थित  रहे। उन्होंने  कैडेटों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता के लिए सजग करने के लिए शपथ दिलाई।