एम्पोवेरिंग पेट्रोलियम डीलर फाउंडेशन ने किया कॉन्क्लेव का आयोजन

Dec 15 2019

ग्वालियर। जानकारी का अभाव ही सारी समस्याओं की जड़ है। एम्पोवेरिंग पेट्रोलियम डीलर फाउंडेशन की चौथी राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन का शुभारंभ संस्कृति गार्डन, ग्वालियर में शुरू हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में  मप्र पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के प्रमुख राजेन्द्र सिंह ने स्वागत उद्बोधन ने सशक्तिकरण को समय की आवश्यकता बताया।   फाउंडेशन के मुख्य प्रवर्तक अश्विनी अत्रिश ने कहा कि कानून का अनुपालन ही बर्तमान और भविष्य को सुरक्षित करने का एकमात्र रास्ता है। पेट्रोलियम व्यपार में लागू कानून जैसे बाँट माप अधिनियम अन्य पर चर्चा की गई। इस व्यपार को पूरी ईमानदारी से करते हुए किस प्रकार आने वाली स्पर्धा से निपटने के तरीको पर चर्चा की गई। मुख्य प्रवर्तक द्वारा सशक्तिकरण पर ज्यादा जोर दिया गया। भारत सरकार द्वारा  9/12/2019 को जारी जनरल ऑर्डर के बारे में बताया कि भिविन्न स्तर पर हो रही चोरी को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के सम्बंध में बताया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि बायो डीजल का विक्रय गैरकानूनी है। डीलर को स्पष्ट तौर पर बताया गया कि पूरा माल ग्रहक को मिलना चाहिए यह उनका हक है किंतु उसके लिए आपको पूरा माल कम्पनी से लेना आप की जिम्मेदारी है। लुधियाना से पधारे श्री गांधी ने अश्विनी का परिचय सभी डीलरों से कराया साथ ही बताया कि 2015 तक एक लुधियाना में डीलर एसोसिएशन में एक प्रधान होता था। किंतु ईपीडीएफ के गठन और सशक्तिकरण प्रोग्राम के बाद लुधियाना में प्रत्येक डीलर अपने आप मे एसोसिएशन है इस तरह से लुधियाना में अब 325 प्रधान है । कर्यक्रम में संस्था के कमल कलसी, डॉ मंजीत ढिल्लों , मध्यप्रदेश प्रतिनिधि रितेश उपाध्याय कार्यक्रम निदेशक अमित सेठी, मंजीत  सिंह ,प्रवीण गुप्ता आदित्य शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश वीर शर्मा ने किया।