जन उत्थान न्यास ने पांच परिवारों को दी 5-5 हजार रूपयें की आर्थिक सहायता

Dec 15 2019

ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से पांच परिवारों को 5-5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता न्यास के अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने न्यास कार्यालय ललितपुर कॉलोनी में प्रदान की।
   जन उत्थान न्यास द्वारा रफीक खान निवासी गली नं.1 गड्डा वाला मौहल्ला नाकाचन्द्रवदनी, राममोहन श्रीवास्तव निवासी आर्यनगर गली नं.1 बारादरी मुरार, श्रीमती रजिया बानो निवासी हुजरात पुल चौराहा थौराठ की गोठ जिंसी नाला नं.2, शमशुद्धिन खान निवासी शेख दाऊद की तलैया कासम खां का बाड़ा के सामने दाल बाजार एवं शैलेन्द्र मक्कड़ निवासी जमुना दाई मौहल्ला रिसाला बाजार मुरार को 5-5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने रविवार को न्यास कार्यालय ललितपुर कॉलोनी में प्रदान की। रफीक खान, राममोहन श्रीवास्तव, श्रीमती रजिया बानो, शमशुद्धिन खान को पुत्री के विवाह के लिए एवं शैलेन्द्र मक्कड़ को कैंसर की बीमारी का ईलाज कराने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। रफीक खान मजदूरी, राममोहन श्रीवास्तव प्रायवेट गार्ड, श्रीमती रजिया बानो सिलाई, शमशुद्धिन खान मजदूरी एवं शैलेन्द्र मक्कड़ हाथठेला चलाकर कर अपने परिवार का भरण-पोशण करते है। आगामी दिनों में रफीक खान, राममोहन श्रीवास्तव, श्रीमती रजिया बानो, शमशुद्धिन खान के यहां पुत्री का विवाह है एवं शैलेन्द्र मक्कड़ कैंसर की बीमारी से पीडित है। इन परिवारों की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही है। इन चारों परिवारों ने आर्थिक मदद के लिए न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीष सिंह सिकरवार से मिले और अपनी परेशानी से अवगत कराया। आर्थिक सहायता प्रदान करते हुये डॉ. सिकरवार ने कहा कि आपके लिए हर संभव मदद न्यास द्वारा की जायेगी। डॉ. सिकरवार ने कहा कि न्यास का हर संभव प्रयास रहता है कि गरीब, पीडित, शोषित वर्ग की भलाई के लिए अग्रणी भूमिका निभाई जाये और उसमें न्यास भी सफल रहा है। जब भी इन वर्गों को चाहे पारिवारिक विवाह का कार्यक्रम हो, चाहे बीमार पीडित हो सभी वर्गों का सहयोग किया जा रहा है। हमारी संस्था गरीबों की भलाई करने में कभी पीछे नहीं रहती है। आर्थिक सहायता मिलने के बाद इन पांच परिवारों ने डॉ. सिकरवार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
    इस मौके पर न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के साथ कोशाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, वार्ड क्रमांक 28 पार्षद पुरूशोत्तम टमोटिया, नीरज राठौर, सुरेश प्रजापति, राजेन्द्र राठी आदि मौजूद रहे।