शीतलहर के कारण पारे में गिरावट

Dec 15 2019

ग्वालियर। दो दिन घने बादल और बरसात से सहमें शहरवासियों को अब गलाव महसूस हो रहा है। शीतलहर के कारण पारे में जहां जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है, वहीं अब हर रोज सर्दी बढऩे के संकेत मौसम के जानकार दे रहे हैं। इसके पीछे उत्तर भारत और हिमाचल के पहाड़ी  इलाकों में हो रही जबरदस्त बर्फबारी को कारण बताया जा रहा है। कोहरा छाया रहा, ऐसे मे धूप तो निकली लेकिन बेअसर ही साबित हुई। दो रोज में अधिकतम और न्यूनतम पारे में मात्र सात डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया।
यदि बीते साल और इस साल के मौसम में अंतर किया जाए तो फिर रविवार को शहर की फिजा ज्यादा ठंडी और गलाव भरी है। बीते दिसंबर में जहां न्यूत पारा 14.2 डिग्री सेल्सियस था वहीं आज यह 12.1 दर्ज हुआ। हवा के वेग में भी बड़ा अंतर रहा।
फिलहाल अब मौसम में अधिक बदलाव के संकेत नहीं हैं। पारा लगातार गिरेगा जिससे ठंड बढ़ेगी, वहीं कोहरे का असर बढ़ जाएगा। उत्तरी हवाएं 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की र तार से जारी रहेंगी। जिससे शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा, जो गलाव की स्थिति को बढ़ाएगा। हालांकि मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पारे में बढ़ोतरी नहीं होगी।