इंटर स्कूल कोलाज मेकिंग कॉ पटीशन आयोजित
Dec 13 2019
ग्वालियर । कोई कारखानों से निकलते धुएं, अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से पृथ्वी पर बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग को कोलाज के माध्यम से दर्शाने की कोशिश कर रहा था तो किसी ने कल्पना से पृथ्वी के उपर एक ऐसी छतरी दिखाई जो ग्लोबल वार्मिंग का कारण बनी है। कुछ ऐसे ही अपने विचार और कल्पना को पेपर कटिंग के माध्यम से शीट पर कोलोज पर आकार देने में जुटे हुए थे शहर के विभिन्न सीबीएसई स्कूल के स्टूडेंट्स। आईटीएम ग्लोबल स्कूल में सहोदय द्वारा इंटर स्कूल कोलाज कॉ पटीशन आयोजित किया गया।
इसमें शहर से 12 स्कूलों के 86 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। कॉ पटीशन की थीम Óग्लोबल वार्मिंगÓ रखी गई थी। स्टूडेंट्स को शीट पर सिर्फ पेपर और फेविकोल के उपयोग से ही कोलाज बनाना था। सभी ने बेहतर तरीके से कोलाज को थीम के अनुसार बनाने की कोशिश की। कॉ पटीशन के निर्णायक कलाकार आलोक शर्मा व मुकुंद केतकर उपस्थित रहे। आखिर में समापन समारोह के अंतर्गत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय के अलाव 5 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इस मौके पर आईटीएम ग्लोबल स्कूल के प्रिंसीपल पीएफ करकारिया, वाइस प्रिंसीपल ममता शर्मा और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर रेणु अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









