सांसारिक जीवन से अनमोल समय निकालकर भगवान का स्मरण कर जीवन सफल बनाए-मुनिश्री
Dec 13 2019
ग्वालियर। मानव जीवन बहुमूल्य है। इसमें मानस रूपी भाव होना चाहिए। धन-संपत्ति तो आपने खूब कमा ली लेकिन मानस रूप प्राप्त कर प्रभु की भक्ति नहीं की तो यह मानव जीवन व्यर्थ है। प्रभु की आराधना और संतो की सेवा करना यही मानव का धर्म है। यही मनुष्य को सद् मार्ग पर ले जाने का साधन और मोक्ष का मार्ग भी। सांसारिक जीवन से अनमोल समय निकालकर भगवान का स्मरण कर जीवन सफल बनाना चाहिए। यह विचार जैन मेडिटेशन विहसंत सागर मुनिराज ने शुक्रवार को लोहमंडी स्थित जैन मदिर में मंगल प्रवेश के दौरान धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मुनिश्री विश्वसूर्य सागर महाराज भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में मु य अतिथि पार्षद सतीश सिकरवार, पवन जैन, दिलीप जैन, अजय जैन, मनोज जैन एडवोकेट, प्रवक्ता सचिन जैन ने मुनिश्री के चरणो में श्रीफल चढाकर आर्षीवाद लिया।
मुनिश्री के भव्य मंगल प्रवेश के साथ चातुमार्स मंगल कलश शोभायात्रा निकाली
मुनिश्री विहसंत सागर महाराज एवं मुनिश्री विश्वसूर्य सागर महाराज का उपग्वालियर लोहमंडी स्थित दिग बर लाला गोकुलचंद जैन मंदिर में जैन समाज ने बड़े धूमधाम के साथ भव्य मंगल प्रवेश ढोल और तासे के साथ कराया। मंगल प्रवेश के उपरांत चातुर्मास मंगल कलश शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ मु य मागों से होती हुई किलागेट नयागंज निवासी पवन जैन मीनाक्षी जैन के निवास पर पहुँचकर मुनिश्री ने मंत्रो उच्चारण के साथ चातुर्मास मंगल कलश की स्थापना की। शोभायात्रा का जगह जगह जैन समाज के लोगो ने मुनिश्री के पदप्रक्षालन कर आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। शाम मुनिश्री के सानिध्य में संगीतकार गायक शुभम जैन सेंमी ने भजन संध्या गुरुभक्ति आयोजित की गई। जिसमे भजनो पर गुरूभक्तो ने नृत्य ंिकया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









