ठण्डी हवा से बढ़ी सर्दी

Dec 13 2019

ग्वालियर। शुक्रवार को फिर सुबह से छाए घने बादलों और कोहरे के साथ सर्द हवा की जुगलबंदी ने शहरवासियों को सिहराकर रख दिया। सूरज के बादलों में छिपे रहने के कारण लोगों का साहस पूरी तरह टूट गया, इसके चलते लोगों ने फिर घर में ही रहने में भलाई समझी, इसके बावजूद दरवाजे और खिड़कियों की संघ से सर्द हवा घरों के भीतर तक पहुंचकर वार कर रही है। हिमाचल और उत्तराखंड में जारी जबरदस्त बर्फबारी के चलते बने पश्चिमी विक्षोब का असर अभी 24 घंटे और रहेगा। इस दौरान घर के साथ बरसात भी हो सकती है। मौसम के जानकारों का कहना है कि भले ही अभी डरावने मौसम के कारण लोग कंपा रहे हैं, लेकिन कल बादल छंटने के बाद घना कोहरा व तेज सर्द हवा ठिठुराकर रख देगी। बादलों के कारण न्यूनतम पारे में बड़ा इजाफा हुआ है, यह शुक्रवार को 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था, वहीं आद्र्रता में भी 23 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं मौसम के जानकारों का यह भी कहना है कि बरसात के बाद अब ओले भी गिर सकते हैं, जो फसल के लिये घातक सिद्ध होंगे।
बादलों और तेज ठंड के कारण शहर की दिनचर्या फिर देर से शुरू हुई। दस बजे तक तो सड़कों पर सन्नाटा ही परसा रहा, इसके बाद भी बमुश्किल ही लोग घर से बाहर निकलने की हि मत जुटा सके, इसके बावजूद 12 बजे ही जनजीवन सामान्य हुआ, लेकिन बाजारों में भीड़ कम ही दिखी। सर्दी के कारण दुकानें भी विलंब से खुलीं। वहीं अधिकांश दुकानदार तो समूह के रूप में आग जलाकर बतियाते ही दिखे। उधर सुबह बाहर निकले लोगों ने भी आग का सहारा लेकर सर्दी से बचने का प्रयास किया। गुरुवार को भी सर्दी का असर ऐसा रहा कि रात आठ बजेही दुकानदार शटर डालकर घर रवाना हो लिये।