गौशाला में गायों को सर्दी से बचाव के लिए कलेक्टर ने दिया तीन लाख रूपए का चैक एवं 100 कम्बल कलेक्टरए नगर निगम आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों ने किया गौशाला का निरीक्षण अन्य क्षेत्रों में देखी साफ.सफाई व्यवस्था

Dec 12 2019

 

ग्वालियर 12 दिसम्बर  कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी एवं नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने आज गुरुवार को लाल टिपारा स्थित गौशाला का निरीक्षण किया तथा लाल टिपारा  गौशाला  एवं मार्क हॉस्पिटल परिसर  की गौशाला में रहने वाली गायों के बेहतर रखरखाव एवं सर्दी से बचाव के आवश्यक प्रबंध करने के लिए तीन लाख रूपए का चैक गौशाला समिति को उपलब्ध कराया तथा गायों के लिए सौ कंबल देने के लिए भी  कहा स इसके साथ ही दोनों गौशालाओं में रखे गए गौवंश के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एक वृहद पशु चिकित्सा कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए इसके लिए उन्होंने आसपास के सभी पशु चिकित्सकों को निर्देशित करने एवं कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए जिससे सभी गाय का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सके स
वहीं गौशाला के पास कैंट क्षेत्र के ट्रेंचिंग ग्राउंड को व्यवस्थित करने हेतु कलेक्टर श्री चौधरी ने नगर निगम द्वारा संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए इसके साथ ही क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए स
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चौधरी ने सात नंबर चौराहे के पास एक गैरेज मालिक द्वारा बाहर रोड पर कंडम वाहन रखे गए थे जिन्हें तत्काल जप्त कराने तथा संबंधित संचालक के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए  स इसके साथ ही निगमायुक्त को यह भी निर्देश दिए की शहर भर में अभियान चलाकर सड़कों पर जहां भी  कंडम वाहन खड़े हैं उन्हें तत्काल जप्त कराया जाए स साथ ही सात नंबर चौराहे के पास ही एक अन्य अतिक्रमण को तत्काल मौके पर ही  मदा खलत बुलवाकर हटवाया गया स
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैशए एसडीएम श्रीमती जयति सिंहए  अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तवए  सहित सभी संबंधित अधिकारीगण एवं साडा के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश जादौन भी उपस्थित रहे।