गंदगी फैलाने वालों से 70 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना वसूला

Dec 12 2019


ग्वालियर  12 दिसम्बर  स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक एवं डब्ल्यूएचओ द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है। दुकानदारों एवं ठेले वालों को गंदगी ना फैलाने तथा स्वच्छता का संदेश देने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। उनको समझाइस देकर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। 
          क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाने पर रॉक्सी पुल रोड महाराजा बीयर बार के पास बन रहे निर्माण द्वारा सीएनडी वेस्ट कचरा बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा फैलया जा रहा था जिस पर 65 हजार रूपये का जुर्माना वसूला इसके साथ ही शिंदे की छावनी नौ गजा रोड नाले पर बने तीन अतिक्रमण को हटाया गया तथा गंदगी फैलाने वाले श्री रमेश राय पर 5 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया एवं दौलत गंज में गंदगी फैलाने पर श्री प्रदीप जायसवाल पर 200 रूपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार शहर के अन्य वार्डों में गंदगी फैलाने वालों पर भी जुर्माना वसूला गया। 
   कार्यवाही के दौरान जेडओ श्री संदीप श्रीवास्तव, वार्ड मॉनिटर श्री महेंद्र शर्मा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीकृष्ण शर्मा, डब्ल्यूएचओ श्री नरेश गोडयाल उपस्थित रहे।