मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में अधिक से अधिक हितग्राही करें सहभागिता: सभापति श्री माहौर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 6 कन्याओं के विवाह सम्पन्न

Dec 12 2019


ग्वालियर दिनांक 12 दिसम्बर 2019/   नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन फूलबाग बारादरी में किया गया। सम्मेलन में 6 कन्याओं के विवाह सम्पन्न कराए गए। मुख्य अतिथि नगर निगम सभापति श्री राकेश माहौर, नोडल अधिकारी डाॅ अतिबल सिंह यादव, सुश्री पूर्वी अग्रवाल, श्री विजय बरुआ सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
      इस अवसर पर सभापति श्री राकेश माहौर ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत बडी संख्या में सभी वर्गों के नागरिकों द्वारा अपनी-अपनी कन्याआंे का विवाह सम्पन्न करा रहे है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पंहुचे इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए।
    इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सभी नव विवाहित जोडों को सफल एवं सुखी दाम्पत्य का आर्शीवाद प्रदान किया तथा जोडों को उपहार प्रदान किए। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आयोजित विवाह सम्मेलन में शामिल प्रत्येक वर-वधु को कन्या के नाम 48 हजार रुपए बैंक खाते में एवं विवाह प्रमाणपत्र प्रत्येक जोडे को प्रदान किए गए।
इन कन्याओ का हुआ विवाह
    मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत आज इन कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ जिनमें श्रीमती मोहिनी पत्नि परवेश अहूजा, श्रीमती शिवानी कुशवाह पत्नि शिवम कुशवाह, श्रीमती तनु शाक्य पत्नि मोहन शाक्य, श्रीमती पूनम शाक्य पत्नि ख्यालीराम माहौर, श्रीमती निधि पत्नि अजय कुमार, श्रीमती शिक्षा चावडा पत्नि प्राण सिंह का विवाह सम्मेलन में हुआ।