2 अनुपस्थित सफाई मत्रों को कारण बताओ नोटिस व 3 की एक दिन का वेतन काटने के दिये निर्देश
Dec 12 2019
ग्वालियर दिनांक 12 दिसम्बर 2019/ स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की तैयारियों को लेकर निगम अधिकारियों द्वारा वार्ड भ्रमण कर सफाई व्यवस्था एवं सफाई मित्रों की उपस्थित जांची जा रही है तथा सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा वार्ड क्र 07 का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमे सफाई मित्रों की उपस्तिथि चेक की गई ।
उपायुक्त श्री चैहान द्वारा वार्ड 7 का औचक निरीक्षण किया जिसमंे पाया कि बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले 1 नियमित राजकुमार पुत्र मुन्नलाल एवं 1 विनियमित अमर पुत्र हरदयाल सफाई मित्रों की सेवायें समाप्त की कार्यवाही अन्तिम कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं कुल 68 सफाई मित्रों में से अनुपस्थित 03 सफाई मित्रों के वेतन काटने के निर्देश दिये गये ।
इसके साथ साथ ही उपायुक्त श्री चैहान द्वारा फील्ड मे सफाई व्यवस्था एवं डोर टू डोर वाहन चेक किया गये तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तानसेन नगर के सामने से गुमटी हटवाई गई एवं पाताली हनुमान के पास 2 कंडाम ओटो को जप्त कराया गया ओर उसके आसपास की सफाई करायी गई। साथ ही हजीरा रोड से 8 आवारा जानवर पकड़ कर गौशाला भिवाये गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









