बच्चों ने है ठाना 2020 तक प्लास्टिक मुक्त घर-स्कूल बनाना भारतीयम विद्या निकेतन में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Dec 12 2019


ग्वालियर  12 दिसम्बर   नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छ भारत अभियान 2020 के तहत शहर कि विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत स्वच्छता का संदेश घर घर तक पहुंचाने के लिए स्कूल के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति सजग किया जा रहा है। स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत भारतीयम विद्या निकेतन शिवपुरी लिंक रोड पर आयोजित कार्यशाल का आयोजन किया गया। 
    नगर निगम ग्वालियर द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की तैयारियों को लेकर अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव ने भारतीयम विद्या निकेतन शिवपुरी लिकं रोड पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्रओं ने नुकड नाटक और गीत संगीत के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया तथा छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बच्चें ने संकल्प लिया कि 2020 तक हम अपने अपने घरों एवं विद्यालय को प्लास्टिक मुक्त बनायेगें। 
    अपर आयुक्त श्री भार्गव ने कहा कि हमें गीला सूखा कचरा घरों में अलग अलग रखना चाहिए तथा कचरा कचडे़ की गाड़ी में ही डालें। आपके क्षेत्र से कचरा गाडी नही आती है तो आप निगम के नम्बर पर शिाकायत कर सकते हैं। साथ ही कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने आस-पास तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखें तभी सारा देश स्वच्छ होगा और स्वच्छ भारत अभियान सफल सार्थक सिद्ध होगा। कार्यक्रम उपरांत विद्यार्थियों को कपडे थैले भी दिये गए साथ ही कहा कि आप ग्वालियर के घर-घर में पाॅलीथिन मुक्त तथा स्वच्छता युक्त ग्वालियर का संदेश पंहुचाएंगे।
    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीति खन्ना ने भी बच्चों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि गंदगी भरे वातावरण में हमें बीमारियां जल्दी पकड लेती हैं। इसलिए हमें अपने आसपास हमेशा साफ सफाई रखना चाहिए तथा कचरा हमेशा निर्धारित स्थान पर ही रखना चाहिए। 
    कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से श्री आईए जैदी, श्री पवन दीक्षित सहित बडी संख्या में स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षाकायें एवं बच्चे उपस्थित रहे।