मेडिकल कॉलेज में गिरा पेड़, एक की मौत, एक घायल

Dec 12 2019

ग्वालियर। गजराराजा मेडिकल कॉलेज के परिसर में आकार ले रहे हॉस्टल निर्माण में बाधा बन रहे पेड़ काटने के दौरान वर्षों पुराना नीम का पेड़ गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भिजवाकर मृतक का शव पीएम हाउस पहुंचाया। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि कंपनी द्वारा लापरवाही से काम कराया जा रहा था, जिससे यह हादसा हुआ है। 
 जानकारी अनुसार रिंकु गुर्जर पुत्र राजेन्द्र गुर्जर निवासी रौरा गांव गजराराज मेडिकल कॉलेज में कुछ दिनों से ट्रेक्टर चला रहा था। कॉलेज में वॉटर हारवेस्ंिटग का कार्य और अन्य निर्माण कार्य चल रहे थे। रिंकु का कार्य ट्रेक्टर-ट्रॉली से मिट्टी और अन्य निर्माण सामाग्री को यहां से वहां ले जाने का कार्य कर रहा था। गुरूवार की सुबह भी वह ट्रेक्टर चला रहा था तो उसका भाई विनोद गुर्जर उसे टिफिन देने आया। उसे देखकर रिंकु ने ट्रेक्टर रोका और उससे बात करने लगा तभी पीछे से एक पुराना नीम का पेड़ भरभराकर विनोद के ऊपर गिर गया। यह हादसा इतनी जल्द हुआ कि कोई समझ नहीं सका। इस हादसे में पेड़ टै्रक्टर के ऊपर गिर गया और देखते ही देखते टै्रक्टर के पास खड़ा विनोद उसकी चपेट में आ गया। जिससे इसकी मौके पर ही मौत हो गई। और विदोद गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीआईयू करा रहा है निर्माण कार्य
बताया गया है कि गजराराजा मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल निर्माण का काम चल रहा है और यहां पर हॉस्टल निर्माण में बाधक बन रहे पेड़ों को गुजरात की पीआईयू (प्रोजेक्ट इ प्लीमेंटेशन यूनिट) द्वारा निकाला जा रहा है। यहां पर की जा रही खुदाई की मिट्टी को उठाने का काम  विनोद तथा अन्य ट्रैक्टर चालक कर रहे थे। 
जैसे ही विनोद की मौत की सूचना रौरा गांव तक पहुंची तो लोगों का एक समूह मेडिकल कॉलेज में जमा होने लगा। पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के भाई रिंकु ने आरोप लगाया कि उसके भाई को समय पर रहते इलाज मिल जाता तो उसकी जान बचा सकते थे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पीआईयू द्वारा निकाले जा रहे पेड़ों की जडं़े काट दी गई हैं और इनके बगल से ही मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे नीम का पेड़ गिर गया और हादसा हुआ। यह पीआईयू की लापरवाही है, जिससे यह हादसा हुआ है। बताया गया है कि मृतक विनोद के दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा भानू छह साल और छोटा बेटा आर्यन तीन साल का है।