मावठ की पहली बारिश, ठंड से कांपे लोग
Dec 12 2019
ग्वालियर। मौसम ने गुरुवार को अचानक करवट बदली। अल सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छाती दिखाई दीं। सुबह आठ बजे हल्की बूंदा-बांदी देखने को मिली इसके बाद एकदम से शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई। ठंडी हवा चलने से लोग कांप गए। राहत के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर में मावठ के बादल बरस गए। यह बारिश फसलों के लिए अमृत बनकर बरसी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के पास बने नि नदाब के क्षेत्र से बारिश हुई है। अगले 24 घंटे बादल छाए रहेंगे। वहीं बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
पिछले दो दिन से बादल छाए हुए थे। अधिकतम तापमान में गिरावट आने से दिन में ठंड बढ़ गई थी। बादलों को देखकर लोग बारिश की उ मीद कर रहे थे। जिले के आसपास नि नदाब के क्षेत्र का असर सुबह प्रभावी हो गया। इधर डबरा में भी बारिश हुई। बारिश होने से डबरा के मु य मार्ग पर लंबा जाम लग गया जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रुक- रुक कर हुई बारिश से पैदल व दोपहिया वाहन चालक ठहर गए। बारिश के साथ- साथ तेज गति से ठंडी हवा चली, जिससे लोग ठंड से कांप गए। इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। मावठ होने से सरसों, दलहन व गेहूं की फसल के लिए अमृत बरसा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









