कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
Dec 11 2019
ग्वालियर 11 दिसम्बर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद की 18 दिसम्बर को ग्वालियर में प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीनए नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिनए एडीएम श्री किशोर कान्यालए अपर कलेक्टर श्री टी एन सिंहए अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्यए एडिशनल एसपी श्री पंकज पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री चौधरी ने राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा के संबंध में अधिकारियों सौंपे गए दायित्वों की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 18 दिसम्बर को ग्वालियर में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के जीवाजी विश्वविद्यालय एवं कृषि विश्वविद्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने बैठक में एडीएम को निर्देश दिए कि ग्वालियर में स्थित सभी शासकीय रेस्ट हाउस एवं सर्किट हाउसों का अधिग्रहण करें। उन्होंने बैठक में उपस्थित न होने वाले अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की।
बैठक के पूर्व कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति जी के एयरपोर्ट से लेकर व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार कार्यक्रम स्थलों पर पहुँचने वाले मार्ग का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा.निर्देश दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









