संभाग में पर्याप्त मात्रा में यूरिया की उपलब्धता रहे दृ संभाग आयुक्त श्री ओझा किसानों को परेशानी न हो संभाग के सभी जिलों में महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे

Dec 11 2019

 

ग्वालियर 11 दिसम्बर  संभाग आयुक्त श्री एम बी ओझा ने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों एवं विभागीय अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि उनके जिलों में किसानों को यूरिया की परेशानी न हो। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करें। यूरिया वितरण के दौरान वितरण केन्द्रों पर किसी भी प्रकार का विवाद न होए इसके लिए तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को नियुक्त किया जाए। 
    संभाग आयुक्त श्री एम बी ओझा ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के जिला कलेक्टरों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। 
कलेक्ट्रेट के एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में ग्वालियर रेन्ज के डीआईजी श्री ए के पाण्डेयए कलेक्टर ग्वालियर श्री अनुराग चौधरीए कलेक्टर दतिया श्री रोहित सिंहए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री नवनीत भसीन सहित संभाग एवं जिला स्तरीय विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे। 
    संभाग आयुक्त ने दतिया के जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई किए जाने हेतु कलेक्टर को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। 
    संभाग आयुक्त श्री ओझा ने यूरिया की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि यूरिया वितरण में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न आए। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वितरण केन्द्रों पर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार तथा अन्य राजस्व कर्मचारियों को तैनात किया जाए। खाद वितरण के संबंध में किसानों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर अफवाहों पर ध्यान न देने की समझाइश दें।  बैठक में बताया गया कि संभाग के सभी जिलों में यूरिया की पर्याप्त मात्रा है और यूरिया वितरण में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। 
श्री ओझा ने निर्देश दिए कि संभाग में आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताए सहायिका के पदों की पूर्ति भी शीघ्र करें। 
शिवपुरी की तर्ज पर संभाग में बिटिया सम्मान समारोह आयोजित होंगे 
संभाग आयुक्त श्री ओझा ने कहा कि शिवपुरी में आयोजित बिटिया सम्मान समारोह की तर्ज पर संभाग के सभी जिलों में आयोजन किया जाए। इसमें पुलिस एवं अन्य गैर शासकीय संस्थाओं का भी सहयोग लें। आयोजित समारोह में बेटी बचाओ.बेटी पढ़ाओ के साथ महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा हेतु जानकारी दी जाए। 
    संभाग आयुक्त श्री ओझा ने वन स्टॉप सेंटरों की जिलेवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी सेंटर 24 घंटे खुले रखें। जिससे कोई भी पीड़ित महिला को तत्काल इन केन्द्रों पर आश्रय दिया जा सके। इन केन्द्रों का प्रचार.प्रसार भी किया जाए। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को भी निर्देश दिए कि अपने.अपने जिलों में महिला स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन करें। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी पुलिस अधिकारियो से समन्वय कर महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी हेतु कार्यशालायें भी आयोजित करें। आयुक्त ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जातिए जनजाति एवं अन्य आरक्षित वर्गों के छात्र.छात्राओं की लंबित छात्रवृत्तिए शिष्यवृत्ति एवं स्टेशनरी के प्रकरणों में राशि वितरण की कार्रवाई की जाए। उन्होंने वन व्यवस्थापन के लंबित प्रकरणों का निराकरण 31 दिसम्बर तक अपलोड कर निराकरण करने के भी निर्देश दिए। 
श्री ओझा ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं कल्याणी योजना के तहत लंबित प्रकरणों में भुगतान की कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिए कि संभाग की ऐसी ग्राम पंचायतें जहां उचित मूल्य की दुकानें नहीं हैं उन ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दुकानें शुरू करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। डीआईजी श्री पाण्डेय ने पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।