जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसम्बर को ग्वालियर 11 दिसम्बर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार सम्पूर्ण देश के साथ.साथ जिला ग्वालियर में जिला न्यायाधीशए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार 14 दिसम्बर 2019 को जिला न्यायालय ग्वालियरध्सिविल न्यायालय डबरा एवं भितरवारध्कुटुम्ब न्यायालय ग्वालियर एवं श्रम न्यायालय ग्वालियर में एक साथ किया जा रहा है। उक्त नेशनल लोक अदालत में सिविलए आपराधिकए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के क्लेम प्रकरणए एनआई एक्ट के डिसऑनर प्रकरण्ए पारिवारिकए वैवाहिक मामलेए श्रम विवादए विद्युत संबंधी इत्यादि प्रकृति के लंबित मामलों के प्रकरणों में दोनों पक्षों की आपसी सहमति के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। नेशनल लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष विभिन्न बैंकोंए फायनेंस कंपनियोंए टेलीफोन कंपनियोंए विद्युत मण्डल एवं नगर निगम की बकाया वसूली राशि के प्रीलिटिगेशन प्रकरण भी रखे जायेंगे। उक्त नेशनल लोक अदालत हेतु विद्युत कंपनीए नगर निगम एवं बैंकिंग एवं बीमा कंपनियों द्वारा नियमानुसार छूट प्रदान की जा रही है। पक्षकार सीधे नेशनल लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने.अपने प्रकरणों का निराकरण करा सकते हैं। उक्त नेशनल लोक अदालत के आयोजन हेतु 49 खण्डपीठ गठित की गई हैंए जिसमें जिला न्यायालयए ग्वालियर 38ए सिविल न्यायालय डबरा 7ए सिविल न्यायालय भितरवार 2ए कुटुम्ब न्यायालय 1 एवं श्रम न्यायालय हेतु 1 खण्डपीठों का गठन किया गया है।

Dec 11 2019