मध्यप्रदेश शासन खुशियों की दास्तां विद्यालयों में संचालित किचिन गार्डनों से बच्चों को मिल रही है शुद्ध एवं ताजी सब्जियां
Dec 11 2019
ग्वालियर ध् ग्वालियर जिले के शासकीय विद्यालयों के परिसरों में संचालित किचिन गार्डन के माध्यम से मध्यान्ह भोजन में बच्चों के लिए ताजी एवं पोषक तत्वों से भरपूर जैविक सब्जियों का उपयोग किया जा रहा है। इन चिकिन गार्डनों से बच्चे प्रेरणा लेकर अपने घरों के खुले परिसर में अपने अभिभावकों एवं परिजनों को किचिन गार्डन विकसित करने की सलाह दे रहे हैं। ये किचिन गार्डन स्व.सहायता समूहों की महिला सदस्यों द्वारा उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और शिक्षकों की देखरेख में संचालित हो रहे हैं।
ग्वालियर जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु जिले में संचालित शासकीय स्कूलों में किचिन गार्डन विकसित किए गए हैं। इन किचिन गार्डनों में गोबर की कम्पोस्ट ;खादद्ध एवं वर्मी कल्चर से निर्मित खाद का उपयोग कर सब्जी उत्पादन किया जा रहा है। सब्जियां बच्चों को मध्यान्ह भोजन के रूप में खिलाई जा रही हैं। जैविक सब्जियों के खाने से बच्चों को सभी पोषक तत्व प्राप्त हो रहे हैं। इनके उपयोग से शरीर पर विपरीत प्रभाव भी नहीं पड़ता है।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्मा की पहल पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित 129 विद्यालयों के परिसरों में महिला स्व.सहायता समूहों के माध्यम से एवं विद्यालयों के शिक्षकों की देखरेख में किचिन गार्डन विकसित करने की अनूठी पहल की गई है। इस पहल के तहत माध्यमिक विद्यालय बेरजा के किचिन गार्डन में जैविक सब्जियों के रूप में उत्पादित बैंगनए आलूए मैथीए पालकए मिर्चीए टमाटरए धनिया जैसी विभिन्न सब्जियों का उपयोग छात्र.छात्राओं द्वारा मध्यान्ह भोजन में किया जा रहा है।
किचिन गार्डन से प्राप्त सब्जियों से स्व.सहायता समूहों को हरी एवं ताजी सब्जियां खरीदने बाहर नहीं जाना पड़ता है। जिससे समूह को राशि के साथ.साथ समय की भी बचत हो रही है। बेरजा के माध्यमिक विद्यालय के छात्र.छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में विकसित किचिन गार्डन से पैदा होने वाली सब्जियां काफी स्वादिष्ट होती हैं। ये छात्र.छात्राएं किचिन गार्डन की तर्ज पर अपने घरों में खुली जमीन में सब्जियों के पौधे लगाए जाने हेतु अपने परिजनों को भी सलाह देंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









