सांची मिल्क पार्लर पर बीड़ी सिगरेट एवं गुटखा पाए जाने पर दुकानदार से ही जलवाई उसकी होली दुकानदार पर लगाया 10 हजार रूपए का जुर्माना कलेक्टरए पुलिस अधीक्षक एवं नगर निगम आयुक्त ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
Dec 11 2019
ग्वालियर 11 दिसम्बर कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन एवं नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने सिटी सेंटर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पटेल नगर में रखें एक सांची मिल्क पार्लर पर बीड़ी सिगरेट एवं गुटखा आदि बिकता हुआ पाए जाने पर उक्त सामग्री की संबंधित दुकानदार से ही होली जलवाई तथा दुकानदार पर ₹10000 का जुर्माना लगाकर भविष्य में इस प्रकार की सामग्री विक्रय ना करने के निर्देश दिए इसके साथ ही दुकान से बड़ी संख्या में पानी के पाउच भी जप्त किए गए स इसके साथ ही सिटी सेंटर क्षेत्र में तिकोनिया पार्क का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए स
कलेक्टर श्री चौधरी सहित अन्य सभी अधिकारियों ने पूर्व में किए गए निरीक्षण के स्थानों पर भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए निंबाजी की खोह में स्थित रामजानकी मंदिर परिसर के मैदान का निरीक्षण कर तेजी से कार्य करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए तथा जनक गंज कलारी एवं थाने के पास भी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया स
इसके साथ ही बस स्टैंड पर भी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा बस स्टैंड पर एक नाश्ते की दुकान पर निरीक्षण के दौरान बाहर गंदगी पाई गई जिसको लेकर दुकानदार के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए निर्देश दिए कि यदि भविष्य में भी गंदगी पाई गई तो उसकी दुकान बंद कर दी जाएगी स इसके साथ ही अन्य कई स्थानों पर निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने एवं अन्य आवश्यक निर्देश कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा दिए गए स
रेत की ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने शहर भ्रमण के दौरान नदी गेट पर रेत की ट्रेक्टर ट्रॉली को रोककर जानकारी प्राप्त की। ट्रेक्टर संचालक के पास कोई वैधानिक कागज एवं रॉयल्टी न पाए जाने पर तत्काल ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर इंदरगंज थाने पर खड़ी करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ श्री महिप तेजस्वीए एसडीएम श्री प्रदीप तोमरए अपर आयुक्त नगर निगम श्री दिनेश शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे स
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









