डामरीकरण रोड निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन

Dec 11 2019


ग्वालियर। क्षेत्र के विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करना होगा, यह विचार वरिश्ठ भाजपा नेता डाॅ. सतीष सिंह सिकरवार ने नाकाचन्द्रवदनी चैराहा से नहर वाली माता तिराहे तक बनने वाली डामरीकरण रोड निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मुन्नालाल गोयल एवं विषिश्ट अतिथि के रूप में पार्शद वार्ड क्रमांक 57 श्रीमती निधि अवधेष कौरव एवं पार्शद वार्ड क्रमांक 59 श्रीमती करूणा स्वतंत्र सक्सेना मौजूद रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये डाॅ. सिकरवार ने कहा कि डामरीकरण रोड निर्माण की मांग क्षेत्र के निवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। इस डामरीकरण रोड के निर्माण से क्षेत्र की जनता को काफी फायदा होगा। डाॅ. सिकरवार ने जनता को यहा भरोसा दिलाया कि वार्ड में विकास कार्य कभी नहीं रूकेगें। विकास कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और आमजन को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सब की प्राथमिकता है। डाॅ. सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करने के लिए में आपके साथ हर समय खड़ा हुआ हूं। आपकी समस्या के निदान के लिए तथा क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधा दिलाये जाने के लिए हर स्तर तक संघर्श करूंगा। डाॅ. सिकरवार ने कहा कि वार्ड के अंदर जो भी विकास कार्य किया जाएगा, वो जनता से विचार-विमर्ष कर उनकी आवष्यकतानुसार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होने कहा कि क्षेत्रीय जनता की कोई भी समस्या मेरे सामने आयेगी उसे तत्परता से हल करवाया जायेगा।