खुले में पेशाब की तो देने पडे 250 रुपए
Dec 11 2019
ग्वालियर 11 दिसम्बर यदि आप सडक पर चलते हुए या कहीं भी घूमते फिरते खुले में शौच या पेशाब करते, कचरा फैलाते, थूकते या गंदगी करते हुए पाए जाते हैं तो आपको तत्काल जुर्माना भरना पडेगा। ऐसे ही वार्ड 66 सहित अन्य कई वार्डों में नागरिकगण गंदगी फैलाते हुए या खुले में पेशाब करते हुए पाए गए उनके खिलाफ तत्काल जुर्माने की कार्यवाही की गई तथा विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए बुधवार को लगभग 18 हजार 400 से अधिक का जुर्माना वसूल किया।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में देश के सभी शहरी की स्वच्छता रैंकिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर को स्वच्छता में उत्कृष्ठ रैंक दिलाने एवं ग्वालियर शहर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा जिला प्रशासन के सहयोग से निगम प्रशासन द्वारा शहर में स्वच्छता की माॅनीटरिंग की जा रही है। वहीं नागरिकों को बार बार समझाने के बाद भी जो लोग गंदगी फैलाने के आदी होते हैं उनके खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही भी नियमित रुप से की जा रही है।
इसी क्रम में बुधवार को विभिन्न वार्डों एवं सार्वजनिक क्षेत्रों पर अभियान चलाया गया तथा जहां भी गंदगी मिली संबंधित के खिलाफ जुर्माना किया गया। बस स्टेन्ड पर नाश्ते की दुकान लगाकर गंदगी फैलाने वाले श्री राजेश सिंह पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया तथा लक्ष्मीगंज में सब्जीमंडी में गंदगी फैलाने वालों से 6600 रुपए जुर्माने के रुप में वसूल किए गए। वहीं वार्ड 66 स्थित पिपरौली में खुले में पेशाब करने पर गिर्राज सिंह गुर्जर पर 250 रुपए का जुर्माना किया गया। साथ ही वार्ड 56 में सडक पर मिटटी फैलाने एवं कचरा फैलाने पर राजेन्द्र जाटव से 250 रुपए, ओमप्रकाश से 100 रुपए, दिलीप कुशवाह से 500 रुपए एवं सूरज से 500 रुपए वसूल किए गए। वार्ड 13 में तानसेन मकबरा के पास खुले में पेशाब करने पर प्रशान्त कुशवाह एवं राजेश से 100-100 रुपए वसूल किए गए। निगम के अमले द्वारा यह कार्यवाही नियमित रुप से शहर के सभी वार्डों में चलाई जा रही है तथा सभी क्षेत्रों में जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।
131 स्वच्छता मित्रों का काटा वेतन, 15 की सेवा समाप्त
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देशानुसार निगम अधिकारियों एवं वार्ड माॅनीटरों द्वारा सभी वार्डों में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है तथा सफाई मित्रों की उपस्थिति चेक की जा रही है। जिसमें बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों अनुपस्थित पाए गए 131 सफाई मित्रों का एक दिवस का वेतन काटा गया तथा बिना सूचना के 3 दिन से अधिक समय से गायब 15 आउटसोर्स स्वच्छता मित्रों की सेवाएं समाप्त की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









