11 जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत आज ग्वालियर नगर निगम ग्वालियर द्वारा 12 दिसम्बर 2019 को फूलबाग बारादरी चिड़ियाघर नये गेट के सामने 11 जोड़ा का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत होगा। अगर कोई कल आवेदन करता है सम्मेलन में विवाह करने के लिए तो कल भी आवेदन जमा किए जाएंगे। अभी तक 11 जोड़ों के प्रमाणित दस्तावेज आ चुके हैं। नोडल अधिकारी जनकल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित अधिकारी पानी, टेंट लाइट, माइक, फूल माला वर-वधू के जयमाला प्रोग्राम हेतु एवं परिसर की साफ सफाई किया जाना है एवं वीआईपी प्रोग्राम हेतु व्यवस्था की जाना नितांत आवश्यक है। नोडल अधिकारी जनकल्याण ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत 51000 रुपये वर-वधू को इस योजना के अंतर्गत दिए जाएंगे। सामूहिक सम्मेलन में किसी भी जाति धर्म, वर्ग के वर बधू का कोई बंधन नहीं है। सामूहिक विवाह सम्मेलन में अगर विकलांग शादी करना चाहते हैं, तो उनको सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री कन्या योजना के अंतर्गत एक विकलांग उसके लिए एक लाख रूपये, दोनों विकलांग को दो लाख रूपये नियमानुसार दिए जाएंगे। सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए लड़की की वधु की उम्र 18 वर्ष का मूल प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसी तरह से वर का मूल प्रमाण पत्र 21 वर्ष होना आवश्यक है। इसके लिए समग्र आईडी, आधार कार्ड, निवास का प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश के निवासी तथा उम्र से जुड़े हुए समस्त दस्तावेज संलग्न करना नितांत आवश्यक है

Dec 11 2019