बच्चे घर-घर तक पहुंचायें स्वच्छता का संदेष: अपर आयुक्त श्री भार्गव स्वच्छ भारत अभियान 2020 के तहत देहली पब्लिक स्कूल में स्वच्छता जागरुकता अभियान

Dec 11 2019


 ग्वालियर दिनांक 11 दिसम्बर  नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छ भारत अभियान 2020 के तहत शहर कि विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत स्कूल के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति सजग किया जा रहा है। उसी के तहत आज देहली पब्लिक स्कूल ग्वालियर में अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत विशेष सभा का आयोजन किया, जिसमें विद्यालय परिसर तथा अपने घर के आसपास स्वच्छता रखने पर विशेष जोर दिया गया। 
      निगमायुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देशानुसार शहर में स्वच्छता जागरूकता अभियान 2020 चलाया जा रहा है। जिसके तहत अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव ने देहली पब्लिक स्कूल में स्वच्छता जागरूकता अभियान पर विशेष सभा कर छात्र छात्राओं से कहा कि हम छात्रों से अपेक्षा करते हैं कि वे घर-घर यह संदेश पहंुचाएं कि कचडे को कचडे़ की गाड़ी में ही डालें तथा सूखा कचड़ा एवं गीला कचड़ा अलग-अलग करके नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारी या वाहन को सौंपा जाए। इस तरह से कचड़ा प्रदान करने से शहर का वातावरण सुधरेगा तथा जीव जन्तु बीमारी से बचेंगे। 
      अपर आयुक्त श्री भार्गव ने कहा कि हमारे शहर में गीले कचड़े से कम्पोस्ट बनता है। जिसका उपयोग पार्कों में खाद के रूप में किया जाता है। आप भी इस वेस्ट से घर पर कम्पोस्ट बना सकते है। सूखे कचड़े का उपयोग हम रोड निर्माण संबंधी उत्पाद बनाने में करते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षण संस्थानों से हमारा आग्रह है कि वे स्टडी टूर प्लान करें ताकि विद्यार्थी यह जान सकें कि कचड़ा घर से निकलने पर लैन्डफिल साइट पर कैसे उपयोग हातेा है तथा कचरे को रिसाइकल करके अन्य उपयोग में कैसे लाया जा सकता है।।
     साथ ही कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने आस-पास तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखें तभी सारा देश स्वच्छ होगा और स्वच्छ भारत अभियान सफल सार्थक सिद्ध होगा। कार्यक्रम उपरांत विद्यार्थियों को कपडे थैले भी दिये गए साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई साथ ही कहा कि आप ग्वालियर के घर-घर में पाॅलीथिन मुक्त तथा स्वच्छता युक्त ग्वालियर का संदेश पंहुचाएंगे।
      विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नेहा शर्मा ने सभी अतिथियों को पौधे प्रदान कर स्वागत किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छता पर नुक्कड नाटक की प्रस्तुति दी। यह नुक्कड नाटक अत्यन्त प्रेरणाप्रद एवं मनोरंजक रहा। विद्यालय में 5 विद्यार्थियों को माॅनीटर बनाया गया जो कि स्कूल एवं घरों को पाॅलीथिन मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की माॅनीटरिंग करेगें।
    कार्यक्रम में अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव, नोडल अधिकारी श्री केशव सिंह चैहान, श्री पवन दीक्षित, श्री आई ए जैदी एवं सुश्री आशा सिंह उपस्थित रहीं।