सेंटपाॅल स्कूल के बच्चों को खेल खेल में बताया सूखा व गीला कचरे में अंतर स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Dec 10 2019
ग्वालियर दिनांक 10 दिसम्बर 2019/ स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत आमजनों एवं स्कूली बच्चो को सवच्छता अभियान हेतु जागरूक करने के लियें नगर निगम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज मंगलवार को सेंटपाॅल स्कूल मुरार में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें स्कूल के बच्चो को गंदगी से होने वाली बीमारियों एवं प्लस्टिक के उपयोग से पर्यावरण हो होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई तथा बच्चो से पाॅलीथिन उपयोग ना करने की अपील की गई।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुरार नारकोटिक्स आॅफिस के पास स्थित सेंटपाॅल स्कूल में आज स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव ने बच्चों को बताया कि वह अपने अभिाभावकों से आग्रह करे कि कचरा सडक पर ना डाले डस्टबीन में ही डाले और सूखा कचरा एवं गीला कचरा घर से ही पृथक-पृथक कर के दे। इसके साथ ही बच्चों को बताया कि पर्यावरण के लियंे हानिकारक पाॅलीथिन का उपयोग कतई ना करें। पाॅलीथिन के स्थान पर कपडे या कागज के थैलो का उपयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान ईकोग्रीन की ओर से श्रीमती आशा सिकरवार ने बच्चों को खेल खेल में गीला कचरा व सूखे कचरे के बारे में जानकारी दी तथा बच्चों को यह बताया कि नीले डस्टबीन में कौनसा कचरा डालना हैं एवं हरे डस्टबीन में कौनसा कचरा डालना है।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्वच्छता की शपथ श्री पवन दीक्षित ने दिलाई। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम मंे बच्चो के साथ सहायक नोडल अधिकारी एसबीएम श्री केशव सिंह चैहान एवं विद्यालय के प्राचार्य सहित बडी संख्या में स्कूल के शिक्षक व छात्र छात्रायें मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









