उपायुक्त ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Dec 10 2019

 

ग्वालियर  10 दिसम्बर   आम नागरिकों को विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में उपायुक्त श्री देवेन्द्र सिंह चैहान ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई में आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। जनसुनवाई में नोडल अधिकारी डाॅ. प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
जनसुनवाई के दौरान वार्ड 14 रमटापुरा की श्रीमती कलावती ने फर्जी नामांकन कराने के संबंध में, वार्ड 1 बहोडापुर के साकिब खान इंतजामियां कमेटी ने बहोडापुर चैराहे के सौंदर्यीकरण के संबंध में,  वार्ड 25 सेन्टपाॅल स्कूल के पास मुरार के श्री मिथलेश यादव ने अवैध कब्जे को हटवाने के संबंध में,  जौन 24 श्याम की दुकान के बगल से नई बोरिंग के पास मुरार निवासी मानोज कुमार ने भैंसें बांधकर गंदगी फैलाने के संबंध में, वार्ड 14 रामटापुरा मिलन गार्डन के श्री बारेलाल ने अवैध रूप से किये गए अतिकृमण को हटवाने के संबंध में, वार्ड 49 गुडागुडी का नाका के श्री विनोद कुशवाह ने कृषि भूमि पर अवैध काॅलोनी के निर्माण की सूचना देने के संबंध में,  वार्ड 21 न्यू पंचशील नगर मेला ग्राउण्ड के निवासियों ने गंदे नाले को पाइपलाइन डालकर बंद करने के संबंध में अपना आवेदन उपायुक्त श्री देवेन्द्र सिंह चैहान को दिया जिस पर उपायुक्त श्री देवेन्द्र सिंह चैहान व ने कुछ समस्याओं का निराकरण वहीं कर दिया बांकी संबंधित विभाग के अधिकारियों शीघ्र ही समस्याओं के निराकर के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 
        जनसुनवाई के दौरान सडक निर्माण, पार्क विकास, अमृत योजना के तहत सीवर व पेयजल की लाइन डालने, सीवर, सफाई, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगभग तीन दर्जन से अधिक आवेदकों द्वारा आवेदन दिए गए जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।