रैली निकालकर बच्चों ने बताये स्वच्छता के लाभ

Dec 10 2019


ग्वालियर  10 दिसम्बर   मानवाधिकार दिवस पर शासकी उत्क्रष्ट जूनियर स्कूल की छात्राओं ने मानव श्रखंला बनाकर शहर वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। रैली के दौरान छात्राओं ने नागरिकों से अपील की कि कचरा सड़क पर ना फैंके।  
स्कूल के बच्चो द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली राजमाता चैराहा सिटी सेंटर से  मानव श्रंखला बनाकर रैली शहर के प्रमुख मार्गो पर निकाली गई। रैली के दौरान स्कूल के बच्चो द्वारा क्षेत्र के नागरिको, दुकानदारो एवं कालोनी की महिलाओ से आग्रह किया कि सभी अपने-अपने यहां दो-दो डस्टबीन अनिवार्य रूप से रखे। कचरा सडक पर ना डाले डस्टबीन में ही डाले और सूखा कचरा एवं गीला कचरा घर से ही पृथक-पृथक कर के दे। बच्चो ने नागरिको से आग्रह किया कि पर्यावरण के लियंे हानिकारक पाॅलीथिन का उपयोग कतई ना करें। पाॅलीथिन के स्थान पर कपडे या कागज के थैलो का उपयोग करें।
कार्यक्रम में अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव, सहायक नोडल अधिकारी केशव सिंह चैहान, कार्यक्रम संयोजक श्री रमेश शर्मा, जनरल मैनेजर इकोग्रीन श्री अनीश शर्मा, मैनेजर मानव संसाधन श्री राजीव मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक श्री अशोक मौरे, श्री राघवेन्द्र सिंह, श्री राहुल तोमर एवं श्रीमती ज्योति सिंह चैहान सहित स्कूल के शिक्षक एवं छात्रायें उपस्थित थी।